back to top

शिव शंकरा गाने से किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध

यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है
लखनऊ। सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होगा और एक महीने तक महादेव के भक्त पूरी श्रद्धा से पूजा-पाठ में लगे रहेंगे। ऐसे में अगर भोलेनाथ पर कोई अच्छा गाना सुनने को मिल जाए तो भक्तों की भक्ति और भी बढ़ जाती है। इस बार अंकुश राजा ने अपने फैंस को तोहफा देते हुए सावन शुरू होने से पहले ही शिव शंकरा पेश कर दिया है। उनका ये नया गाना 1 जुलाई को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। गाने की बात करें तो कुछ दिन पहले अंकुश राजा ने इसका पोस्टर शेयर किया था जिसमें वह शिवलिंग के सामने बाहें फैलाए खड़े नजर आ रहे थे। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, कुछ अलग अंदाज में लेकर आ रहे हैं, बहुत जल्द, हर हर महादेव अब गाना रिलीज होते ही उनके फैंस इसे बार-बार सुन रहे हैं। शिव शंकरा गाने को खुद अंकुश राजा ने गाया है और इसी पर उन्हें फिल्माया भी गया है. गाने के बोल आयुष उपाध्याय ने लिखे हैं और म्यूजिक सुभम तिवारी ने दिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही अंकुश राजा का एक और गाना आया था, जिसमें उनके साथ दिव्या रल्हन नजर आई थी. वह गाना भी फैंस को खूब पसंद आया था। अंकुश राजा के गाने शादी और पार्टी में खूब बजते हैं क्योंकि वह मस्ती और धमाल से भरे होते है। लेकिन इस बार उन्होंने भक्ति सॉन्ग से सभी को भक्ति के रंग में रंग दिया है। अगर आप महादेव के भक्त हैं तो इस गाने को जरूर सुनिए और भोलेनाथ की भक्ति में लीन हो जाइए।

RELATED ARTICLES

पुस्तक मेला : किताबों में तलाश रहे युवा सफलता का मंत्र

छींटाकशी के बीच साहित्य परिषद का काव्य समारोह और विमोचन लखनऊ। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अपनी तैयारी को इतनी धार दो कि...

समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ नहीं मिलता : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने आज याहियागंज दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...

नृत्य कार्यशाला में बच्चों ने सीखे कथक के गुर

लखनऊ। महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ एवं बिरजू महाराज कथक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय प्रस्तुतिपरक कथक नृत्य कार्यशाला...

भारत की नजरें चौथा टी20 और श्रृंखला जीतने पर

हैदराबाद । शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को यहां चौथे टी20 मैच में इसी लय को बरकरार...

 रामपुर : न्यूजीलैंड से आए युवक ने सौतेले पिता को गोली मारकर हत्या की, दो गिरफ्तार

रामपुर।  रामपुर जिले में 30 वर्षीय एक व्यवसायी की उसके कार सर्विस सेंटर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को...

अनुपम खेर के नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ का यूएसए-कनाडा टूर खत्म, दर्शकों ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन

मुंबई। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ का अमेरिका और कनाडा का टूर शानदार अंदाज में संपन्न हो गया। बोस्टन में...

सनी देओल की नई फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ का मोशन पोस्टर जारी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपने करियर की दूसरी पारी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। ‘गदर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ जैसी...

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में दी बधाई, फिर चर्चा में आया उनका वही प्यारा संदेश

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनकी बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने खास अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दीं। ऐश्वर्या...

रणबीर कपूर की रामायण पार्ट-1 40 भाषाओं में होगी रिलीज

मुबई। रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1 की रिलीज को अब एक महीना से भी कम वक्त बचा है। फिल्म दिवाली के मौके पर...