back to top

आतंकी फिरदौस गिरफ्तार, एटीएस ने लखनऊ की कोर्ट में किया पेश

 

लखनऊ। हिजबुल मुजाहिदीन व आइएसआइ के गहराते नेटवर्क को तोड़ने में जुटी एटीएस के हाथ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एटीएस ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी मुरादाबाद निवासी अहमद रजा उर्फ शाहरुख उर्फ मोहीउद्दीन से मिली जानकारियों के आधार पर जम्मू.कश्मीर के अनंतनाग से उसके ट्रेनर फिरदौस को गिरफ्तार किया है। हिजबुल मुजाहिदीन पीर पंजाल तंजीम से जुड़े आतंकी फिरदौस ने ही अहमद को जम्मू.कश्मीर के जंगलों में हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिलवाया था। उसने ही अहमद को हिजबुल मुजाहिदीन पीर पंजाल तंजीम की शपथ भी दिलाई थी। एटीएस ने फिरदौस को गुरुवार को जम्मू.कश्मीर के अनंतनाग से गिरफ्तार किया थाए जिसे ट्रांजिट रिमांड पर लाकर शनिवार को लखनऊ स्थित विशेष कोर्ट में पेश किया गया। एटीएस की अर्जी पर कोर्ट ने फिरदौस की 14 दिनों की पुलिस रिमांड मंजूर की है। रिमांड अवधि रविवार सुबह 10 बजे से आरंभ होगी। एटीएस अब फिरदौस व अहमद रजा का सामना कराने के साथ ही दोनों को लेकर जम्मू.कश्मीर भी जाएगी।

एटीएस अधिकारियों के अनुसार फिरदौस ने शुरूआती पूछताछ में इंटरनेट मीडिया के माध्यम से युवाओं को जिहाद के लिए उकसाने व उनका संपर्क पाकिस्तानी हैंडलर एहसान गाजी से कराने की बात स्वीकार की है। वह फेसबुक व वाट्सएप के माध्यम से गाजी के लगातार संपर्क में रहता था। वहीं एटीएस आतंकी अहमद रजा को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पहले उसे मुरादाबाद ले जाकर पिस्टल बरामद किए जाने की तैयारी है। एनआइए के अधिकारियों ने भी अहमद रजा से लंबी पूछताछ की है। पूछताछ में सामने आए तथ्यों को केंद्रीय जांच एजेंसियों से भी साझा की गई है। एटीएस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसे पाकिस्तानी हैंडलर एहसान गाजी से उसे किस तरह के और निर्देेश मिले थे। एक टीम को मुंबई निवासी अमीना की तलाश में भी लगाया गया है।

पाकिस्तान से फिरदौस के पास आने थे हथियार

पाकिस्तान में बैठे एहसान गाजी के माध्यम से फिरदौस को हथियारों की खेप भेजी जाने थी। आशंका है कि फिरदौस ने अहमद की तरह अन्य युवकों को भी हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिलाया था और वह कोई बड़ी घटना कराने की साजिश रच रहा था। वह वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी युवाओं में जहर घोल रहा था। फिरदौस ने पकड़े जाने से पहले अपने मोबाइल से काफी डाटा व कई एप डिलीट कर दिए थे। एटीएस अब उसके मोबाइल की फारेंसिक जांच कराने के साथ ही डाटा को रिकवर कराने का प्रयास करेगी। उसके मोबाइल से कई पाकिस्तानी नंबर भी मिले हैं। एटीएस अब यह भी पता लगाने का प्रयास करेगी कि फिरदौस और किन.किन संगठनों से जुड़ा है। उसके व अहमद रजा के सीधे संपर्क में रहे कई संदिग्ध युवकों की छानबीन भी तेज की गई है।

RELATED ARTICLES

मऊ: हलदलपुर में जमीनी विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या

मऊ । जिले के हलदलपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर 60 वर्षीय किसान राम जन्म राजभर की गोली मारकर कथित तौर पर...

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: CBI ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारी 13 पहुंची

नई दिल्ली। NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही...

रिश्वत लेते हुए लगे हाथों धरे गए डॉक्टर एवं बाबू

ललितपुर। जनपद ललितपुर में इन दिनों एंटी करप्शन टीम द्वारा भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है जिससे भ्रष्टाचारियों में जबरदस्त...

बशीर बद्र के शब्द हमेशा जिंदा रहेंगे : डा. हसन सईद जलालपुरी

मशहूर शायर पद्मश्री बशीर बद्र का निधन, साहित्यिक जगत में शोक की लहरलखनऊ। उजाले अपनी यादों को हमारे पास रहने दो, ना जाने किस...

‘मैं कृष्ण हूं’ ने झकझोरा दर्शकों का मन

मंच से गूंजी पुकार—मूर्ति नहीं, विचार बनोलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से रंगमंडल स्वर इंडिया एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह,...

सद्ज्ञान मानव जीवन का आधार है : उमानन्द शर्मा

464वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ह्लनिशत कॉलेज आॅफ नर्सिंग,...

नौ दिवसीय श्रीराम कथा से भक्तिमय होगा लखनऊ

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी सुनाएंगे श्रीरामचरित, एक जून को होगा शुभारंभलखनऊ। पूज्यपाद पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की पावन श्रीराम कथा एक से नौ जून...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला उत्तराखंडी समाज का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी के प्रति आभार व्यक्त कियालखनऊ। उत्तराखंड समाज की शीर्ष संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सिरामिक कला में संवेदना, संस्कृति और जीवन-दृष्टि का जीवंत विस्तार

सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत राकु एवं टेराकोटा पॉटरी कार्यशाला का समापन समारोहलखनऊ। फ्लोरसेंस आर्ट गैलरी और लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड...