back to top

तेज बारिश के बीच ‘मनौतियों के राजा’ को नम आंखों से दी गई विदाई

झूलेलाल वाटिका में भू-विसर्जन के साथ गणेशोत्सव संपन्न
लखनऊ। तेज बारिश के कारण झूलेलाल वाटिका में चल रहे गणेश उत्सव की शोभायात्रा को संक्षिप्त कर दिया गया और कार्यक्रम स्थल पर ही विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से पिछले 10 दिनों से आयोजित इस गणेशोत्सव का शुक्रवार को भगवान गणेश की मूर्ति के भू-विसर्जन के साथ भव्य समापन हो गया।
​विसर्जन से पूर्व पंडाल में आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई, जिसमें कमेटी के सभी पदाधिकारी, सदस्य और कार्यकर्ता अपने परिवारों के साथ शामिल हुए। इसके बाद बप्पा से अगले बरस जल्दी आने की प्रार्थना करते हुए विशाल मूर्ति को रथ पर विराजमान किया गया। पूरा झूलेलाल घाट “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर संरक्षक भारत भूषण गुप्ता, अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, पार्षद रंजीत सिंह, जय करन सिंह, अखिलेश बंसल, संजय सिंह गांधी, गोपाल अग्रवाल, सुधांशु बाथम तथा महिलाओं में संध्या बंसल, उषा अग्रवाल, रुक्मणी अग्रवाल, अंशु बंसल, विमी बंसल, नेहा बंसल, नीरजा सिंह, अंजू गुप्ता, अनुराधा गोयल, कविता अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।
​कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि गोमती नदी को प्रदूषण से बचाने और पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए विगत वर्षों की भांति इस बार भी भू-विसर्जन किया गया। इसके लिए 25 फुट चौड़ा और 15 फुट गहरा गड्ढा खोदकर उसमें गोमती का पानी भरा गया, फिर क्रेन की मदद से प्रतिमा को जलाशय में स्थापित कर वैदिक रीति-रिवाज से विसर्जित किया गया।
​2 लाख चिट्ठियां भी बप्पा के साथ हुईं विसर्जित
संरक्षक भारत भूषण गुप्ता व घनश्याम अग्रवाल ‘गुड्डा’ ने बताया कि 10 दिनों तक चले इस उत्सव में ‘मनौतियों के राजा’ श्री गजानन के चरणों में भक्तों द्वारा लगभग 2 लाख चिट्ठियां लिखी गईं। गजानन में अटूट आस्था रखते हुए भक्तों ने अपनी मनोकामनाएं पूरी होने के विश्वास के साथ ये पत्र लिखे थे, जिन्हें प्रतिमा के साथ ही विसर्जित कर दिया गया।
​विदाई के क्षणों में भावुक हुए श्रद्धालु
जब भगवान गणेश की मूर्ति को विसर्जन के लिए क्रेन से उतारा गया, तो वहां मौजूद श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। माहौल ऐसा था मानो परिवार का कोई प्रिय सदस्य दूर जा रहा हो। सभी भक्तों ने हाथ जोड़कर और अश्रुपूर्ण आंखों से बप्पा को अंतिम विदाई दी।

मूर्ति का हुआ भू विसर्जन:
वैदिक परम्परा के अनुसार भगवान गणेश की प्रतिमा का भू विसर्जन किया गया। संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि पर्यावरण का ध्यान रखते हुये तथा गोमती को प्रदूषित होने से बचाने के लिये भू विसर्जन विगत वर्षो की भांति किया गया। उन्होंने बताया कि मूर्ति विसर्जन के लिए 25 फुट चौडा व 15 फुट गहरा गडडा कराया गया। उसमें गोमती का पानी भरा गया। उसके बाद क्रेन से मूर्ति को जलाशय में रखी गयी। उसके बाद आचार्यो द्वारा मंत्रों के साथ विसर्जन किया गया। कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता व घनश्याम अग्रवाल गुड्डा ने बताया कि 10 दिन चले उत्सव में मनौतियों के राजा श्री गजाानन के नाम हजारों चिट्ठी भक्तों ने लिखी। सभी चिट्ठियों को प्रतिमा के साथ विसर्जित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि लोग हर वर्ष अपनी मनोकामना को लेकर गजानन को चिट्ठी लिखते है। लोगों को विश्वास है कि बप्पा को चिट्ठी लिखने से उनकी मनोकामना पूरी होती है। इसी आस्था और विश्वास को लेकर हजारों लोग हर वर्ष बप्पा को चिट्ठी लिखते है।

विदाई के समय भक्तों में छलक आये आंसू:
झूलेलाल घाट पर जब मनौतियों के राजा भगवान गणेश का रथ पहुंचा और मूर्ति को भू विसर्जन के लिये क्रेन से उतारा गया तो उस समय वहां मौजूद हजारों श्रद्धालुओं की आंखों में आंसू छलक आये। उस समय वहां का ऐसा नजारा लग रहा था जैसे कोई परिवार का सदस्य हमसे दूर जा रहा हो। सभी भक्त हाथ जोड़कर नम आंखों से बप्पा को विदाई दी।
ढोल-नगाड़े के साथ भक्तों ने की बप्पा की विदाई
लखनऊ। ढोल-नगाड़ों की गूंज और सैकड़ों आवाजों में एक साथ लगते गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया व अगले बरस तू जल्दी आना, के जयकारे के साथ शुक्रवार को बप्पा की विदाई के साथ गणपति विजर्सन के अवसर पर सरसवां से गोमती तट शहीद पथ तक शोभा यात्रा निकाली गई।
सरसवां निवासी श्रद्धा सिंह चौहान के द्वारा आयोजित गणपति विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने विसर्जन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सुबह सर्वप्रथम बप्पा की पूजा की गई, जिसके बाद आरती और शोभायात्रा का समापन शहीदपथ स्थित गोमती तट पर हुआ। इस दौरान सारे रास्ते श्रद्धालु बप्पा के जयकरों के साथ नाचते गाते गोमती तट तक पहुंचे। जहां सभी ने बप्पा से अगले बरस जल्दी आने की कामना करते हुए उनका विसर्जन किया। इस मौके पर पन्ना सिंह, मोती सिंह, अखिलेश अवस्थी, लवलेश अवस्थी, विनोद कुमार, जय सिंह यादव, श्रध्दा सिंह सूरज शर्मा समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

श्री श्री गजानन मित्र मंडल स्नेह नगर ने किया बप्पा को विदा:
श्री श्री गजानन मित्र मंडल स्नेह नगर की ओर से आयोजित गणेशोत्सव का विसर्जन यात्रा के साथ समापन हुआ। स्नेह नगर मंडल परिसर में शुक्रवार को गणपति को मोदक भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं ने पूजन.आरती कर मंगलकामनाएं कीं। मंडल सचिव अभिषेक व सहसचिव शुभी राकेश ने पूजन के बाद भंडारे में प्रसाद वितरण किया। शाम को गाजे.बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा अगले बरस तू जल्दी आ की मंगलकामनाओं से गूंज उठी। शाम को गोमती तट झूलेलाल घाट पर पहुंची यात्रा के बाद पं. दीनानाथ दुबे के सानिध्य में विधिविधान से गजानन को विदा किया। इस दौरान महिला मंडल की संयोजिका रेनू प्रजापति, नीतू मिश्रा, विक्की सहित कई श्रद्धालु शामिल थे।

RELATED ARTICLES

पुस्तक मेला : किताबों में तलाश रहे युवा सफलता का मंत्र

छींटाकशी के बीच साहित्य परिषद का काव्य समारोह और विमोचन लखनऊ। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अपनी तैयारी को इतनी धार दो कि...

समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ नहीं मिलता : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने आज याहियागंज दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...

नृत्य कार्यशाला में बच्चों ने सीखे कथक के गुर

लखनऊ। महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ एवं बिरजू महाराज कथक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय प्रस्तुतिपरक कथक नृत्य कार्यशाला...

यूपी के 5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर, 31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन; मिल सकती है 1.08 लाख तक सब्सिडी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री सूर्य...

कथा के विरोध पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं

गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा और सनातन धर्म के विरोध को लेकर टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के गोंडा...

मध्य प्रदेश में पिता की हैवानियत, 6 साल की बेटी की हत्या कर पत्नी को भी किया लहूलुहान

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

बेटी राशा और बेटे के साथ महाकाल के दरबार पहुंचीं रवीना टंडन, बोलीं- आज का दिन मेरे लिए बेहद सौभाग्यशाली

उज्जैन: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन मंगलवार को अपने दोनों बच्चों के साथ उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन...

ग्रीस में रोमांटिक छुट्टियां मना रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिखी शानदार केमिस्ट्री; जेह की तस्वीर भी छाई

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों ग्रीस में परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही...