back to top

T20 World Cup : ओमान पर बड़ी जीत से ग्रुप बी में शीर्ष पर पहुंचा स्कॉटलैंड

नॉर्थ साउंड। ब्रैंडन मैकमुलेन के नाबाद अर्धशतक की मदद से स्कॉटलैंड ने टी20 विश्व कप में ओमान को 41 गेंद शेष रहते हुए सात विकेट से हराकर ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

ओमान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 150 रन बनाए। उसकी तरफ से सलामी बल्लेबाज प्रतीक अठवाले ने 54 और अयान खान नाबाद 41 रन का योगदान दिया। स्कॉटलैंड की तरफ से सैफियान शरीफ सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 40 रन दे कर दो विकेट लिए।

स्कॉटलैंड ने 13.1 ओवर में तीन विकेट पर 153 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। उसकी जीत के नायक मैकमुलेन रहे जिन्होंने 31 गेंद पर नाबाद 61 रन बनाए जिसमें नौ चौके और दो छक्के शामिल हैं। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुंशे ने 20 गेंद पर दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर स्कॉटलैंड को आक्रामक शुरूआत दिलाई।

स्कॉटलैंड की तीन मैच में यह दूसरी जीत है जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उसका मैच बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था। स्कॉटलैंड के पांच अंक हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया दो मैच में चार अंक लेकर ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर है।

यह खबर भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट से AAP को राहत, पार्टी कार्यालय को खाली करने की समय सीमा बढ़ी

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...