back to top

सर्जिकल स्ट्राइक ने आतंकवाद से निपटने की भारत की नई नीति व रीति दिखाई: मोदी

श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि नियंत्रण रेखा के पार लक्षित हमले (सर्जिकल स्ट्राइक) करके भारत ने आतंकवाद से निपटने के लिए दुनिया को अपनी नई नीति और रीति से रू-ब-रू कराया है। दहशतगर्दी फैलाने वालों और मासूम युवकों का कत्ल करने वालों को कड़ा संदेश देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश हर आतंकवादी को मुहंतोड़ जवाब देगा। प्रधानमंत्री ने कहा, मैं जम्मू कश्मीर और देश के सभी युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि सरकार हर आतंकवादी को मुहंतोड़ जवाब देगी।

हम राज्य में आतंकवाद की कमर तोड़ देंगे

हम राज्य में आतंकवाद की कमर तोड़ देंगे। आतंकवाद के खिलाफ लड़ते हुए अपनी कुर्बानी देने वाले जम्मू कश्मीर के नज़ीर अहमद वानी और औरंगज़ेब समेत अन्य को श्रद्घांजलि देते हुए मोदी ने कहा कि नायक वो होते हैं जो सपनों को पूरा करने के लिए जीते हैं और सबसे बड़ा कायर वो है जो अन्य के ख्वाबों की हत्या करता है। उन्होंने कहा, आज पूरा देश बेगुनाह और निहत्थे कश्मीरी युवाओं की हत्याओं को देखकर गुस्से में है। (इन कश्मीरी लड़कों को इसलिए निशाना बनाया गया है) क्योंकि वे जीना चाहते हैं और अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं। मगर उन्हें आतंकवाद ने निशाना बनाया। यह यहां आतंकवाद की सच्चाई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार अपनी पूरी ताकत

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार अपनी पूरी ताकत से आतंकवाद से लड़ेगी। मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों और राज्य का विकास केंद्र सरकार की प्राथमिकता है। मोदी ने सबको आश्वस्त किया कि उनकी सरकार सबका साथ, सबका विकास के नारे के साथ दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के शांतिपूर्ण और समृद्घ कश्मीर के सपने को साकार करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा, हम (इस सपने को साकार करने के लिए) कोशिशें करते रहेंगे। मोदी ने श्रीनगर क्षेत्र में सात हजार करोड़ रुपए मूल्य की विभिन्न विकास परियोजनाओं की नींव रखी। उन्होंने बांदीपुरा में ग्रामीण बिजऩेस प्रोसेस आउटसोर्स (बीपीओ) का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इससे कश्मीरी नौजवानों के लिए रोजगार के मौके बढ़ेंगे।

RELATED ARTICLES

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

स्वच्छ हवा में यूपी का परचम, इंदौर को पीछे छोड लखनऊ देश में नंबर-1

आगरा, गाजियाबाद, कानपुर और प्रयागराज समेत 16 शहरों ने टॉप रैंकिंग में बनाई जगह वार्ड स्तर पर भी यूपी की उपलब्धि, लखनऊ का...

नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन जड़ों से जुड़ी रहे, हृदय में भारत हो : सीएम योगी

वेंकटचलम (नेल्लोर)। स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 25वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर...