back to top

सनी देओल ने गुरदासपुर से दाखिल किया नामांकन, पिता ने किया ये ट्वीट

चंडीगढ़। अभिनेता एवं भाजपा प्रत्याशी सनी देओल ने गुरदासपुर लोकसभा सीट से सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। देओल ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद गुरदासपुर में नामांकन दाखिल किया। उनके भाई एवं अभिनेता बॉबी देओल इस दौरान उनके साथ मौजूद थे।

इसके अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

इसके अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक, हरियाणा के वित्त मंत्री एवं पंजाब में पार्टी के चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु और अकाली नेता गुरबचन सिंह बाबेहली भी इस दौरान उपस्थित रहे। देओल आज बाद में गुरदासपुर के पुडा ग्राउंड में एक रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। अभिनेता धर्मेंद्र ने ट्वीट कर लोगों से अपने बेटे सनी देओल की जीत के लिए समर्थन मांगा।

https://twitter.com/aapkadharam/status/1122701862157684736

धर्मेंद्र ने ट्वीट किया

धर्मेंद्र ने ट्वीट किया, हमें आपका साथ चाहिए…हमें समर्थन दें… यह आपकी जीत होगी। यह (जीत) मेरे पंजाब के भाई-बहनों की जीत होगी। यह भारत के खूबसूरत हिस्से गुरदासपुर की जीत होगी। देओल ने नामांकन दाखिल करने से पहले स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। नीली पगड़ी एवं नीली कमीज पहने 62 वर्षीय देओल ने स्वर्ण मंदिर के गर्भगृह में अरदास की। साथ ही उन्होंने दुर्गियाना मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। भाजपा ने जाट सिख सनी देओल को गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

रैली के बाद वह अपना मत डालने के लिए

देओल का मुकाबला मौजूदा सांसद एवं कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़, आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार पीटर मसीह और पंजाब डेमोक्रेटिक एलायंस (पीडीए) के लालचंद से है। रैली के बाद वह अपना मत डालने के लिए मुंबई रवाना होंगे। वर्तमान में गुरदासपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कांग्रेस के सांसद सुनील जाखड़ कर रहे हैं जिन्होंने 2017 के उपचुनाव में यहां से जीत हासिल की थी। पिछले साल अप्रैल में विनोद खन्ना के निधन के बाद यह उपचुनाव जरूरी हो गया था। दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना ने इस सीट का चार बार – 1998, 1999, 2004 और 2014 में प्रतिनिधित्व किया। जाखड़ ने भाजपा प्रत्याशी स्वर्ण सलारिया को 1,93, 219 मतों के भारी अंतर से हराया था।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...