back to top

सुहागिनों ने मंगला गौरी व्रत रख की सुख-समृद्धि की कामना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह मंगला गौरी व्रत के मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की और व्रत रखा। ऐसी मान्यता है कि मंगला गौरी का व्रत रखने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। सुहागिनों ने जहां परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखा। वहीं कुंवारियों ने मनपसंद पति पाने के लिए व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। सावन माह के दूसरे व तीसरे मंगलवार को भी मंगला गौरी का व्रत रखा जाएगा।

पं. बिन्द्रेस दुबे ने बताया कि बूढ़ेश्वर मंदिर में सावन माह के सोमवार को जहां सैकड़ों द्धालु जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। वहीं मंगलवार को व्रत रखने वाली महिलाएं अपने घर में भगवान गणेश, शिवजी और मां गौरी की पूजा अर्चना करती हैं और मंदिर में दर्शन करने आती हैं। सावन के पहले मंगलवार को महिलाएं मनकामेश्वर मंदिर सहित शहर के सभी शिव मंदिरों में पहुंची और गणेशजी को स्नान कराकर जनेऊ अर्पित किया। धूप, दीप प्रज्ज्वलित कर भोग लगाया। इसके बाद मां गौरी की आराधना करके सुहाग सामग्री अर्पित की। साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। शिवजी को बेल पत्र व पंचामृत से अभिषेक करके ओम नम: शिवाय का जाप किया और मन ही मन 7 बार मनोकामना मांगी।

श्रावण मास में प्रत्येक मंगलवार को मंगला व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि श्रावण मास में मंगलवार को आने वाले सभी व्रत-उपवास सुख.सौभाग्य में वृद्धि करते हैं। मंगला गौरी व्रत के प्रभाव से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन माता मंगला-गौरी का पूजन कर कथा का श्रवण करना चाहिए। सुहागिन महिलाओं को सोलह सोमवार के साथ मंगला गौरी व्रत अवश्य रखना चाहिए।

यह व्रत प्रारंभ करने के पश्चात लगातार पांच वर्षों तक इस व्रत को रखा जाता है। श्रावण माह में ही इस व्रत का उद्यापन किया जाता है। यह व्रत पति और संतान की लंबी आयु के लिए किया जाता है। सौभाग्य से जुड़ा होने के कारण इस व्रत को विवाहित स्त्रियां और नवविवाहिताएं करती हैं।

RELATED ARTICLES

श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन संग की मां सिद्धिदात्री की आराधना

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन शुक्रवार को रामनवमी पर माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई। नवरात्र का समापन हवन पूजन के साथ...

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर भस्म आरती में उमड़े हजारों श्रद्धालु

उज्जैन। चैत्र नवरात्रि की पावन अष्टमी तिथि के अवसर पर गुरुवार को धर्म नगरी उज्जैन में आस्था का अनूठा समागम देखने को मिला। विश्व...

रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोपों को बताया माहौल बनाने की कोशिश

प्रयागराज। आध्यात्मिक गुरु आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में प्रयागराज जाते समय कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने...

राम नवमी : भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…

शहर में जगह-जगह भंडारे, अखंड पाठ, शोभा यात्रा के साथ धूमधाम से मनाया गया प्रभु राम का जन्मोत्सवलखनऊ। भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…...

श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन संग की मां सिद्धिदात्री की आराधना

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन शुक्रवार को रामनवमी पर माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई। नवरात्र का समापन हवन पूजन के साथ...

चैती महोत्सव के मंच दिखी श्रीराम जन्म की धूम

दशरथ महल में श्रीराम के जन्मोत्सव की धूमलखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव में हो रही 12 दिवसीय श्रीकृष्ण लीला...

भगवा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

कपूरथला चौराहा के प्रारंभ पर मंच बनाया गयालखनऊ। रामभक्तों की मनमोहक दृश्य व झांकी के साथ जय श्रीराम व एक ही नारा, एक ही...

रामनवमी अर्थात वैश्विक सर्वे भवन्तु सुखिन: का भाव

देश के दस प्रदेशों और यूपी के 25 से अधिक जिलों में गूंज रहा है सुंदरकांडलखनऊ। सुंदरकांड महा अभियान, भारतवर्ष की बने पहचान की...

नाटक ‘मरने के शॉर्टकट’ ने झकझोरा मन

—विश्व रंगमंच दिवस पर जीवन के पक्ष में उठी सशक्त आवाजलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर...