back to top

अध्यक्ष का नाम और फोटो चुनाव अभियान में इस्तेमाल करने पर सुभासपा नाराज

बलिया (उप्र)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने सहयोगी भाजपा से रिश्तों में बढ़ती तल्खी के बीच भाजपा द्वारा अपने चुनावी अभियान में दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम व फोटो का उपयोग करने पर गुरूवार को सख्त नाराजगी जाहिर की। सुभासपा ने चुनाव आयोग से भाजपा के खिलाफ कानूनी कार्वाई की मांग की।

पत्र लिखकर जानकारी दी कि…

पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर जानकारी दी कि भाजपा उम्मीदवार द्वारा हमारे दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के फोटो का अपने बैनर पर प्रयोग किया जा रहा है। यह अनुचित व गैर कानूनी है। उन्होंने आयोग से भाजपा के इस कार्य पर रोक लगाने व कानूनी कार्यवाही की मांग की। उधर, सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने कहा, लोकसभा चुनाव में भाजपा चुनाव अभियान के दौरान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के नाम व फोटो का बेजा इस्तेमाल कर रही है।

राजभर ने उदाहरण देते हुए कहा कि…

अरूण राजभर ने उदाहरण देते हुए कहा कि बलिया व सलेमपुर से उसके दल के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन भाजपा के घोषित उम्मीदवार अपने बैनर व होर्डिंग पर ओम प्रकाश राजभर की फोटो लगा रहे हैं। राजभर ने कहा कि फोटो से स्पष्ट है कि भाजपा का अपना कोई जनाधार नहीं है। भाजपा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का फ़ोटो लगाकर भीड़ और वोट लेना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि बगैर ओमप्रकाश राजभर के भाजपा चुनावी वैतरणी पार नहीं कर सकती। 23 मई को परिणाम आने के बाद भाजपा का अहंकार समाप्त होगा।

RELATED ARTICLES

तीनों सेनाओं की बढ़ेगी ताकत, मिलेंगे नये रडार, हेलीकॉप्टर, ट्रॉल टैंक, विशेष वाहन और जैमर

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने सेना के तीनों अंगों के लिए रडार, उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर और ‘मेकेनिकल माइन लेयर (विशेष प्रकार का वाहन) समेत...

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, पश्चिम एशिया संकट से शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट

मुंबई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका-ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण जोखिम लेने की धारणा कमजोर रहने से सेंसेक्स और निफ्टी...

स्विगी ने खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायतों के लिए समर्पित हेल्पलाइन की शुरू

नयी दिल्ली। खाद्य व पेय पदार्थों की आनलाइन आर्डर पर आपूर्ति करने वाले मंच स्विगी ने ग्राहकों के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन शुरू करने...

तीनों सेनाओं की बढ़ेगी ताकत, मिलेंगे नये रडार, हेलीकॉप्टर, ट्रॉल टैंक, विशेष वाहन और जैमर

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने सेना के तीनों अंगों के लिए रडार, उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर और ‘मेकेनिकल माइन लेयर (विशेष प्रकार का वाहन) समेत...

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, पश्चिम एशिया संकट से शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट

मुंबई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका-ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण जोखिम लेने की धारणा कमजोर रहने से सेंसेक्स और निफ्टी...

हरतालिका तीज 14 को, सुहागिने पति के लिए रखेंगी निर्जला व्रत

लखनऊ। हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी...

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज की 82वीं व्यास पूजा को भक्तों ने श्रद्धापूर्वक मनाया

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी परम पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज की 82 वीं व्यास पूजा (आविर्भाव दिवस) सम्पूर्ण विश्व...

बुद्ध संस्कृति एवं उपदेशों पर आधारित नृत्य-नाटिका ने मोहा मन

लखनऊ। बुद्धिस्ट आर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन, काकोरी, लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय बौद्ध साहित्य, कला एवं संस्कृति की समृद्ध विरासत से जोड़ने के उद्देश्य...

एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता प्रथम, श्रेया सिंह रही द्वितीय

लखनऊ। एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता और श्रेया के बाद संस्कृति एवं आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार कृति, सिक्की, ऋचा एवं...