back to top

सोशल मीडिया की लत छुड़वाने के लिए इस अस्पताल में खुलेगा विशेष क्लीनिक

लखनऊ। फेसबुक, ट्विटर, मोबाइल गेम्स, इन्स्टाग्राम आदि सोशल मीडिया की लत के शिकार हो रहे किशोरों और युवाओं को इससे छुटकारा दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के मानसिक रोग विभाग में एक विशेष क्लीनिक खोलने की योजना पर काम किया जा रहा है।

सोशल मीडिया और टेक्नोलॉजी के ज्यादा इस्तेमाल से

सोशल मीडिया और टेक्नोलॉजी के ज्यादा इस्तेमाल से अकेलापन और मानसिक रोगों का शिकार हो रहे लोगों के इलाज के लिए बेंगलुरु के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइसेंस (निमहेंस) में चार वर्ष पहले सर्विस फॉर हेल्दी यूज ऑफ टेक्नॉलजी (एसएचयूटी) नाम से एक क्लीनिक शुरू किया गया था। यहां आने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी और इससे हो रहे फायदों को देखते हुए केजीएमयू के मानसिक रोग विभाग ने भी इसी तरह का क्लीनिक खोलने का फैसला किया है। केजीएमयू के मानसिक रोग विभाग के प्रमुख प्रो. पी के दलाल ने भाषा से विशेष बातचीत में बताया कि यह क्लीनिक टेक्नोलॉजी के ज्यादा इस्तेमाल से बीमार हो रहे लोगों के लिए काफी मददगार साबित होगा।

यहां आने वाले लोगों को काउंसलिंग करके

यहां आने वाले लोगों को काउंसलिंग करके सोशल मीडिया के कम से कम इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रो. दलाल ने कहा, आज मध्यमवर्गीय परिवारों के अधिकतर बच्चे मोबाइल के आदी हो चुके हैं । वह मोबाइल पर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं, गेम खेलते हैं और साथ ही ऐसी सामग्री भी देखते हैं, जो उन्हें नहीं देखना चाहिए। इन आदतों का उनकी पढ़ाई और आंखों पर तो असर पड़ता ही है, साथ ही वह अकेले रहना पसंद करने लगते हैं और चिड़चिड़े हो जाते हैं। मना करने पर वह छिपकर मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने बताया कि निमहेंस के डायरेक्टर प्रो. बीएन गंगाधर ने लखनऊ में चल रही इंडियन सायकैट्रिक सोसायटी की नेशनल कॉन्फ्रेंस में सुझाव दिया कि सोशल मीडिया से उत्पन्न समस्याओं से प्रभावित किशोरों और युवाओं के लिए शट क्लीनिक देश के सभी बड़े और प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में खोला जाएगा।

इस बारे में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय से भी चर्चा की

इस बारे में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय से भी चर्चा की है। इसी सलाह पर लखनऊ के केजीएमयू में भी ऐसा क्लीनिक खोलने की योजना पर काम किया जा रहा है । प्रो दलाल कहते हैं कि निमहेंस की तर्ज पर हम जल्द ही केजीएमयू में भी ऐसा एक क्लीनिक खोलने की योजना बना रहे हैं। लेकिन इसका नाम शट क्लीनिक के बजाय कुछ और होगा । उन्होंने बताया कि निमहेंस बेंगलुरु में पहले शट क्लिनिक सप्ताह में एक बार खुलता था, लेकिन यहां आने वाले लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसे हफ्ते में दो बार खोलने का फैसला किया गया। प्रो दलाल का सुझाव है कि स्कूल-कॉलेजों में टेक्नोलॉजी के दुष्प्रभाव पहचानने के लिए काउंसलिंग सेंटर शुरू किए जाने चाहिए।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...