back to top

आज़म के परिसरों पर छापेमारी को सपा ने बताया तानाशाही, कहा-2024 में जनता करारा जवाब देगी   

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को पार्टी नेता आजम खान और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ कर चोरी की जांच के तहत उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 30 से अधिक परिसरों पर आयकर विभाग की छापेमारी को तानाशाही करार देते हुए कहा कि जनता 2024 के लोकसभा चुनावों में करारा जवाब देगी।

सपा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, जनाब आजम खान साहब सच की आवाज हैं। उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखी, तालीम-शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय बनाया। आजम साहब सदैव फिरकापरस्त ताकतों से लड़ते रहे हैं। आज हम सब एकजुट होकर उनके साथ खड़े हैं। भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकार तानाशाही एवं केन्द्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग बंद करे। भाजपाई इतना याद रखें कि तानाशाहों के अहंकार का अंत अवश्य होता है, 2024 में जनता जवाब देगी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी बिना किसी का नाम लिए छापेमारी को लेकर सरकार पर हमला बोला। यादव ने एक्स पर कहा, सरकार जितनी कमजोर होगी, विपक्ष पर छापे उतने बढ़ते जायेंगे। आयकर विभाग ने सपा नेता आजम खान के खिलाफ कर चोरी के आरोपों की जांच के सिलसिले में बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 30 से अधिक परिसरों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग की टीम उत्तर प्रदेश के रामपुर, सहारनपुर, लखनऊ, गाजियाबाद और मेरठ के अलावा पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में कुछ परिसरों की तलाशी ले रही है। आयकर विभाग की जांच आजम और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा संचालित कुछ न्यासों से संबंधित है।

यह खबर पढ़े- पढाई के बहाने छात्रा को कैफे में बुलाकर की अश्लील हरकत, भीड़ ने टीचर को जमकर पीटा

RELATED ARTICLES

संगीत और नृत्य से सजी क्लासिकल वॉइस आफ अवध की शाम

लखनऊ। भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य के दो दिवसीय उत्सव क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026 का सफल आयोजन तीन प्रतिष्ठित संस्थाओं भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय,...

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

वंदे मातरम नृत्योत्सव की प्रस्तुति ने समां बांधा

डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया गया स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान-2026लखनऊ। डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ...

व्यंग्य के सिरमौर थे गोपाल चतुर्वेदी : राजेश अरोरा ‘शलभ’

लखनऊ। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र द्वारा स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में संस्था के पूर्व मुख्य संरक्षक एवं सुविख्यात...

भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की परंपराओं से रूबरू हुए लोग

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में दीक्षारम्भ 2026 का भव्य आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन 25 जुलाई को हुआ और समापन...

घिरि आई बदरिया घूम-घूम के…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के नौंवे दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने बताया कि आज शनिवार को प्रतिभा...

शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आज पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर विस्तार, में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि समारोह एवं कैण्डिल...