back to top

सोनिया, राहुल गांधी को पित्रोदा के बयान को लेकर माफी मांगनी चाहिए: भाजपा

नयी दिल्ली। भाजपा ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के बारे में कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की कथित टिप्पणियों को लेकर संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से देश से माफी मांगे जाने की शुक्रवार को मांग की। केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पित्रोदा ने दंगों के बारे में बहुत ही गैर जिम्मेदार   बयान दिया है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा

उन्होंने पत्रकारों से कहा, कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी को सैम पित्रोदा के उस गैर जिम्मेदार बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए जिसमें उन्होंने कहा था,   1984 में नरसंहार हुआ, तो क्या। जावड़ेकर ने कहा कि राहुल गांधी के मार्गदर्शक और राजीव गांधी के साथी पित्रोदा ने बहुत ही निंदनीय   बयान दिया है। उन्होंने कहा, 1984 का नरसंहार, जहां तीन हजार सिख मारे गये …हुआ तो हुआ। हुआ तो क्या हुआ।  उन्होंने कहा, आज, उन्होंने एक और खतरनाक बयान दिया है। वह कहते हैं कि मैं सिख समुदाय के दर्द को समझ सकता हूं, लेकिन यह आज प्रासंगिक नहीं है। जावड़ेकर ने कहा कि यह मुद्दा आज भी प्रासंगिक है क्योंकि यह अत्याचारों की एक अनसुलझी गाथा है।

उन्होंने कहा, अगर सिखों और उनके नरसंहार

उन्होंने कहा, अगर सिखों और उनके नरसंहार के खिलाफ अत्याचार प्रासंगिक नहीं है, तो कल पित्रोदा कहेंगे कि देश का विभाजन भी प्रासंगिक नहीं है, कश्मीरी पंडितों का जातीय सफाया भी प्रासंगिक नहीं है। केन्द्रीय मंत्री ने दावा किया,   वह कहेंगे कि शाह बानो मुद्दे पर राजीव गांधी द्वारा सांप्रदायिक राजनीति भी प्रासंगिक नहीं है। उन्होंने कहा कि यह प्रासंगिक है, क्योंकि देश ने इन मुद्दों का सामना किया है। जावड़ेकर ने कहा कि ये मुद्दे प्रासंगिक है लेकिन कांग्रेस अप्रासंगिक हो जाएगी। उन्होंने दावा किया,   आज, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी कहा है कि सिख नरसंहार के लिए, अर्जुन सिंह, एचकेएल भगत, ललित माकन और सज्जन कुमार और एक मंत्री जिम्मेदार थे।

RELATED ARTICLES

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले-  ब्रिक्स देशों को आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए  

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को व्यापार एवं निवेश संबंधी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर आर्थिक चुनौतियों...

एआई से 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल के दौर में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अक की मदद से अपनी तस्वीरों को 80...

स्वच्छ हवा में लखनऊ देश में नंबर वन, सीएम योगी ने दी बधाई

सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राजधानी को पहला स्थान लखनऊ। स्वच्छ हवा के मामले में राजधानी लखनऊ ने देशभर में अपनी अलग पहचान...

गणेश उत्सव : बप्पा के स्वागत के लिए इको फ्रेंडली मूर्तियों की मांग ज्यादा

गणेश उत्सव 14 सितंबर से शुरू हो रहा है लखनऊ। गणेशोत्सव को लेकर राजधानी लखनऊ में बप्पा की मनमोहक मूर्तियों से बाजार पूरी तरह से...

आज लखनऊ में होगा साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 का शुभारंभ 20 सितंबर तक लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहा गोमती पुस्तक महोत्सव लखनऊ। कवियों, कहानीकारों और...

विवेकानंद के विचारों से युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश

लखनऊ। विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट आॅफ पेलियोसाइंसेज, 53 यूनिवर्सिटी रोड, बाबूगंज, हसनगंज, लखनऊ में राष्ट्र सेविका समिति...

दान का पहला अधिकार जरूरतमंद परिवार की मदद करना : विहसंत सागर जी महाराज

  लखनऊ। आशियाना जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के अंतर्गत पूज्य उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ने आज प्रवचन में दान के महत्व...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले-  ब्रिक्स देशों को आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए  

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को व्यापार एवं निवेश संबंधी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर आर्थिक चुनौतियों...

एआई से 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल के दौर में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अक की मदद से अपनी तस्वीरों को 80...