मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपने करियर की दूसरी पारी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। ‘गदर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ जैसी फिल्मों की सफलता के बाद अब अभिनेता अपनी नई फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ के साथ दर्शकों के बीच आने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म का मोशन पोस्टर सामने आ चुका है, जिसमें सनी देओल का बिल्कुल अलग और दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है।
फिल्म के पोस्टर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। सनी देओल इस बार एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं, जो उनके प्रशंसकों के लिए खास हो सकता है। मोशन पोस्टर जारी करने के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में।
सनी देओल के लिए पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा दौर देखने को मिला है। ‘गदर 2’ की सफलता के बाद ‘बॉर्डर 2’ ने भी दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोरी। अब अभिनेता की नजर अपनी आगामी फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ पर है।
इस फिल्म में सनी देओल का नया लुक और कहानी को लेकर सामने आ रही जानकारी दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा रही है। अब देखना होगा कि बड़े पर्दे पर उनकी यह नई पेशकश दर्शकों को कितना प्रभावित करती है।




