back to top

संगीत और कला के अध्ययन में हिन्दी भाषा और साहित्य का प्रयोग अनिवार्य है : प्रो. मांडवी सिंह

हिन्दी दिवस पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में काव्य-पाठ एवं व्याख्यान का आयोजन
लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के सुजान सभागार में हिन्दी भाषा के महत्व एवं उसकी समृद्ध साहित्यिक परंपरा को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने काव्य-पाठ के माध्यम से हिन्दी भाषा के प्रति अपने भावों एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर तालवाद्य विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार मिश्र ने हिन्दी भाषा के महत्व पर व्याख्यान देते हुए कहा कि हिन्दी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, साहित्य और भावनात्मक एकता को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण भाषा है। उन्होंने विद्यार्थियों को हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग तथा हिन्दी साहित्य के अध्ययन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में काव्य-पाठ का भी आयोजन किया गया। बी.पी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा खुशी ने अपनी स्वरचित कविता कभी बिछड़े का भावपूर्ण पाठ किया। एम.पी.ए. तृतीय सेमेस्टर के छात्र शिवम मौर्य ने शिवमंगल सिंह सुमन की प्रसिद्ध रचना वरदान मांगूंगा नहीं का प्रभावपूर्ण पाठ प्रस्तुत किया। वहीं बी.पी.ए. के छात्र विनोद कुमार ने कुमार विश्वास की रचना का काव्य-पाठ किया। बी.पी.ए. के छात्र आदर्श पाठक ने हिन्दी भाषा पर आधारित व्यंग्यात्मक काव्य हिन्दी से ही शरमाते हैं प्रस्तुत कर श्रोताओं को हिन्दी भाषा के प्रति अपने दृष्टिकोण पर विचार करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने हिन्दी दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगीत और कला के अध्ययन में हिन्दी भाषा और साहित्य का प्रयोग अनिवार्य है। अत: विद्यार्थियों को हिन्दी साहित्य के प्रति संवेदनशील होना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव अतुल कुमार ने बताया कि हिन्दी केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम है। विश्वविद्यालय में इस प्रकार के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें भाषा के प्रति रुचि और सम्मान की भावना भी विकसित करते हैं। कार्यक्रम का संचालन अतिथि शिक्षिका डॉ. काजल ओझा ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की विभिन्न प्रस्तुतियों का प्रभावी ढंग से संचालन करते हुए हिन्दी भाषा एवं साहित्य के महत्व पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन अतिथि शिक्षक डॉ. ज्ञान सिंह पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक देवानंद पाण्डेय एवं चाँदनी यादव सहित विश्वविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की तथा हिन्दी भाषा और साहित्य के प्रति अपनी रुचि एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का वातावरण साहित्यिक, भावपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण रहा।

RELATED ARTICLES

पुस्तक मेला : किताबों में तलाश रहे युवा सफलता का मंत्र

छींटाकशी के बीच साहित्य परिषद का काव्य समारोह और विमोचन लखनऊ। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अपनी तैयारी को इतनी धार दो कि...

समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ नहीं मिलता : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने आज याहियागंज दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...

नृत्य कार्यशाला में बच्चों ने सीखे कथक के गुर

लखनऊ। महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ एवं बिरजू महाराज कथक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय प्रस्तुतिपरक कथक नृत्य कार्यशाला...

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...