back to top

सीता खोज के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

बिना कर्म के सिद्धि नहीं प्राप्त होती, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण श्री हनुमान जी हैं : स्वामी विष्णु दास जी महाराज
लखनऊ। प्राचीन श्री लेटे हुए हनुमान जी मंदिर, पंचवटी घाट, चौक, लखनऊ में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीराम कथा के षष्ठम दिवस कथा व्यास परम पूज्य स्वामी विष्णु दास जी महाराज ने शबरी की नवधा भक्ति, प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी के मिलन, सुग्रीव से मित्रता, बालि वध तथा माता सीता की खोज के अत्यंत भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी प्रसंगों का वर्णन किया। कथा के दौरान स्वामी विष्णु दास जी महाराज ने शबरी की नवधा भक्ति की भावपूर्ण व्याख्या करते हुए कहा कि भगवान को प्राप्त करने के लिए भक्ति के सभी नौ स्वरूपों का पूर्ण रूप से पालन करना ही आवश्यक नहीं है, बल्कि सच्ची श्रद्धा और निष्कपट भाव से की गई एक प्रकार की भक्ति भी मनुष्य के जीवन को भगवान की ओर ले जाने का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।

हनुमान जी कर्म, भक्ति और विनम्रता के आदर्श
हनुमान जी के चरित्र का वर्णन करते हुए स्वामी विष्णु दास जी महाराज ने कहा कि बिना कर्म के सिद्धि नहीं प्राप्त होती, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण श्री हनुमान जी हैं। उन्होंने कहा कि श्री हनुमान जी जैसा भक्त संसार में अन्यत्र मिलना कठिन है। उनकी स्वामी भक्ति, कर्मप्रधानता, अद्भुत सामर्थ्य, निरभिमानता और पूर्ण समर्पण प्रत्येक मनुष्य के लिए आदर्श हैं। हनुमान जी ने अपनी शक्ति का उपयोग कभी अहंकार के लिए नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम की सेवा और लोककल्याण के लिए किया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी का चरित्र हमें सिखाता है कि केवल ज्ञान या भक्ति पर्याप्त नहीं है, बल्कि भक्ति को कर्म में परिवर्तित करना ही वास्तविक साधना है। जब कर्म में भगवान के प्रति समर्पण जुड़ जाता है, तब वही कर्म साधना बन जाता है। कथा के दौरान प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के प्रथम मिलन का प्रसंग अत्यंत भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात सुग्रीव से श्रीराम की मित्रता, बालि वध तथा माता सीता की खोज के प्रसंगों का विस्तृत वर्णन किया गया। हनुमान जी द्वारा माता सीता की खोज के लिए समुद्र लांघने और प्रभु श्रीराम के कार्य को पूर्ण करने के संकल्प का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा व्यास ने कहा कि श्री हनुमान जी का जीवन इस बात का प्रमाण है कि जिस व्यक्ति के जीवन का उद्देश्य सेवा और प्रभु कार्य हो, उसके लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं रहता। इन प्रसंगों के दौरान पूरे कथा पंडाल में भक्तिमय एवं भावुक वातावरण बना रहा। श्रद्धालु श्रीराम नाम और भक्ति रस में डूबे नजर आए तथा समय-समय पर ह्लजय श्रीरामह्व और ह्लजय बजरंगबलीह्व के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। कथा संयोजक डॉ. पंकज सिंह भदौरिया ने बताया कि माता गोमती का जलस्तर लगातार बढ़ने के बावजूद श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद भक्तों की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री तुलसी पीठाधीश्वर नीमसार हनुमानगढ़ के महंत बजरंग दास जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे कथा व्यवस्थापक प्रहलाद अग्रवाल रिद्धि किशोर गौड़ आशीष अग्रवाल अभिषेक गुप्ता अजय मेहरोत्रा अतुल गुप्ता उषा अग्रवाल अखिलेश कुमार अमित शर्मा के साथ मंदिर प्रबंधन, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

पुस्तक मेला : किताबों में तलाश रहे युवा सफलता का मंत्र

छींटाकशी के बीच साहित्य परिषद का काव्य समारोह और विमोचन लखनऊ। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अपनी तैयारी को इतनी धार दो कि...

समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ नहीं मिलता : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने आज याहियागंज दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...

नृत्य कार्यशाला में बच्चों ने सीखे कथक के गुर

लखनऊ। महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ एवं बिरजू महाराज कथक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय प्रस्तुतिपरक कथक नृत्य कार्यशाला...

यूपी के 5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर, 31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन; मिल सकती है 1.08 लाख तक सब्सिडी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री सूर्य...

कथा के विरोध पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं

गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा और सनातन धर्म के विरोध को लेकर टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के गोंडा...

मध्य प्रदेश में पिता की हैवानियत, 6 साल की बेटी की हत्या कर पत्नी को भी किया लहूलुहान

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

बेटी राशा और बेटे के साथ महाकाल के दरबार पहुंचीं रवीना टंडन, बोलीं- आज का दिन मेरे लिए बेहद सौभाग्यशाली

उज्जैन: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन मंगलवार को अपने दोनों बच्चों के साथ उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन...

ग्रीस में रोमांटिक छुट्टियां मना रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिखी शानदार केमिस्ट्री; जेह की तस्वीर भी छाई

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों ग्रीस में परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही...