back to top

सिक्किम: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने 51वें स्थापना दिवस पर जनता को शुभकामनाएं दीं

गंगटोक। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सिक्किम के 51वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता को बधाई दी और कहा कि भारत के विकास में राज्य के योगदान को केंद्र सरकार अत्यंत महत्व देती है।मोदी ने मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को लिखे पत्र में सिक्किम के पर्यटन, आर्थिक विकास के लिए समर्थन और सहयोग देने का वादा किया।सिक्किम 1975 में भारत का 22वां राज्य बना था।ाष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा सिक्किम के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ, सिक्किम राष्ट्र के लिए सतत विकास का एक आदर्श है।

सिक्किम के लोग अपने सौहार्द, सादगी और सद्भाव की भावना के लिए जाने जाते हैं। राज्य और यहां के लोग हमेशा समृद्ध रहें।तमांग ने 51वें स्थापना दिवस के अवसर पर जनता को बधाई दी और कहा कि सिक्किम सतत विकास और सामाजिक सद्भाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से देश को प्रेरित करता रहा है।प्रधानमंत्री ने इस अवसर को पवित्र व आनंदमय बताया और कहा कि इस वर्ष सिक्किम के 50वें राज्य स्थापना समारोह के समापन के कारण इसका विशेष महत्व है।उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सिक्किम की पिछले पांच दशकों की उल्लेखनीय यात्रा पर गर्व से नजर डालने का अवसर प्रदान करती है।

प्रधानमंत्री ने कहा, राज्य स्थापना दिवस पर मेरे सभी बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई। भारत के विकास सिक्किम का योगदान अमूल्य है। राज्य की जनता के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं। मोदी ने राज्य की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए पत्र में लिखा कि सिक्किम ने अपनी निरंतर प्रगति, जीवंत सांस्कृतिक भावना, पर्यावरण संबंधी बुद्धिमत्ता और प्रेरणादायक सामाजिक सद्भाव के माध्यम से लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान बना लिया है।

प्रधानमंत्री ने स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान राज्य की अपनी हालिया यात्रा को याद करते हुए कहा कि सिक्किम के लोगों द्वारा दिखाए गए स्नेह और प्रेम से वह अत्यंत प्रभावित हुए।उन्होंने गंगटोक में भव्य रोड शो और सिक्किम की महिलाओं व युवाओं के साथ हुई बातचीत को स्नेहपूर्वक याद किया और कहा कि उनके आशीर्वाद व ऊर्जा ने उन पर अमिट छाप छोड़ी है।मोदी ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार राज्य में खेल अवसंरचना को मजबूत करने के लिए प्रयास जारी रखेगी ताकि युवा खिलाडÞियों को अधिक सहयोग मिल सके।प्रधानमंत्री ने सिक्किम में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभाव को रेखांकित किया, जिनमें जल जीवन मिशन, पीएम आवास योजना, स्वास्थ्य सेवा पहल और सड़क संपर्क शामिल हैं।

उन्होंने स्वदेश दर्शन और प्रसाद जैसी योजनाओं के माध्यम से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। मोदी ने कहा कि आने वाले 25 वर्ष सिक्किम के विकास में एक महत्वपूर्ण अध्याय होंगे क्योंकि राज्य भारत की स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने के साथ-साथ राज्य के रूप में 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने की ओर अग्रसर है।उन्होंने जनता की आकांक्षाओं पर आधारित दीर्घकालिक विकास योजना का आह्वान किया और केंद्र की ओर से निरंतर समर्थन व सहयोग का आश्वासन दिया।प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि सिक्किम के गौरवशाली अध्याय अभी लिखे जाने बाकी हैं और उन्होंने प्रदेश की जनता के लिए निरंतर समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ैसिक्किम के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं। दुनिया के पहले पूर्णत: जैविक राज्य से लेकर पर्वतीय पर्यटन को नयी परिभाषा देने तक, सिक्किम की उपलब्धियां पूरे भारत को प्रेरित करती
हैं। मैं कामना करता हूं कि राज्य की गौरवगाथा लगातार नयी ऊंचाइयों को छूती रहे।तमांग ने कामना की कि यह अवसर राज्य के लोगों में एकता और प्रगति की भावना को और मजबूत करे।

तमांग ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा,अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य, जीवंत परंपराओं और कंचनजंगा पर्वत की भव्य मौजूदगी से समृद्ध सिक्किम सतत विकास, जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक सद्भाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से देश को प्रेरित करता रहा है।उन्होंने कहा कि सिक्किम के भारत में विलय के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित वर्ष भर आयोजित होने वाले समारोहों ने राज्य की शांति, लोकतंत्र, सांस्कृतिक गौरव और प्रगतिशील विकास की उल्लेखनीय यात्रा को प्रतिबिंबित किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति ने समापन समारोह को अपार गौरव और महत्व प्रदान किया।

उन्होंने कहा, आइए, इस अवसर पर हम राष्ट्र और राज्य के व्यापक हित में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा मितव्ययिता उपायों के आह्वान का समर्थन करते हुए अनुशासन, एकता और जिम्मेदारी की भावना के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराएं।तमांग ने कहा,सिक्किम के लोगों के लिए आने वाले वर्षों में निरंतर शांति, समृद्धि, खुशहाली और अधिक सफलता की कामना करता हूं।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सिक्किम के लोगों को इस अवसर पर बधाई दी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज (शनिवार) दोपहर मनन केंद्र में आयोजित होने वाले सिक्किम स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

‘इस खास पल के लिए आभारी हूं’, परिवार के साथ PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, मुलाकात के बाद कही दिल छू लेने वाली...

नई दिल्ली। भारत की टी20 टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से...

दिवाली पर BSNL का बड़ा धमाका! ₹2,799 के रिचार्ज पर 395 दिन की वैलिडिटी, Jio दे रहा 5 महीने की मुफ्त सेवा

नई दिल्ली: दिवाली के मौके पर दूरसंचार कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खास ऑफर लेकर आई हैं। सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने अपने...

यूपी में नहीं थमेगा सरकारी नौकरियों का सिलसिला! CM योगी बोले- तीसरी बार सरकार बनने पर भी करेंगे भर्ती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को नौकरी...

‘इस खास पल के लिए आभारी हूं’, परिवार के साथ PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, मुलाकात के बाद कही दिल छू लेने वाली...

नई दिल्ली। भारत की टी20 टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से...

दिवाली पर BSNL का बड़ा धमाका! ₹2,799 के रिचार्ज पर 395 दिन की वैलिडिटी, Jio दे रहा 5 महीने की मुफ्त सेवा

नई दिल्ली: दिवाली के मौके पर दूरसंचार कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खास ऑफर लेकर आई हैं। सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने अपने...

यूपी में नहीं थमेगा सरकारी नौकरियों का सिलसिला! CM योगी बोले- तीसरी बार सरकार बनने पर भी करेंगे भर्ती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को नौकरी...

CJI पर सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने केरल कांग्रेस पदाधिकारियों को थमाया नोटिस

नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केरल प्रदेश...

दिवाली और छठ पूजा के लिए चल रही 18 हजार स्पेशल ट्रेनें: रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव

नई दिल्लीः रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर त्योहारों के सीजन की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर अश्वनी...

यूक्रेन शांति वार्ता से पहले यूरोप पर रूस का तंज, पूछा- बातचीत में कौन करेगा प्रतिनिधित्व?

मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर कूटनीतिक हलचल तेज है। इस बीच क्रेमलिन ने यूरोपीय देशों पर निशाना साधते...