नागोया। शूटर ईशा सिंह ने रोमांचक 25 मीटर पिस्टल फ़ाइनल में सिल्वर मेडल जीत लिया है। भारतीय कुराश खिलाड़ी पिंकी बलहारा को एशियाई खेलों में महिलाओं के 78 किलो सेमीफाइनल में कांस्य जीत लिया है। ईशा सिंह का क्या शानदार प्रदर्शन रहा! नॉर्थ कोरिया की किम ह्योन सुक के खिलाफ़ लगातार तीन शूट-ऑफ़ से गुज़रकर फाइनल मुकाबले तक पहुँचने के बाद ईशा ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल फ़ाइनल में शानदार सिल्वर मेडल जीता। गोल्ड मेडल के लिए भी चीन की शियाओ जियारुइक्सुआन के साथ दो शूट-ऑफ़ में मुकाबला करना पड़ा। सिंगल्स पिस्टल इवेंट में भारत का यह पहला मेडल है।
भारत की पिंकी बलहारा ने सोमवार को यहां महिला 78 किग्रा से कम भार वर्ग की कुराश स्पर्धा के सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की सुमिन मो से 0-5 से हारकर कांस्य पदक अपने नाम किया। मुकाबले के दौरान पिंकी को ‘डक्की’ (पेनल्टी) मिली, जबकि मो ने ‘योनबोश’ अंक हासिल किया। यह एशियाई खेलों में पिंकी का दूसरा पदक है।
उन्होंने 2018 के जकार्ता एशियाई खेलों में महिलाओं के 52 किग्रा से कम भार वर्ग में रजत पदक जीता था। उस खेल में कुराश को पहली बार एशियाई खेलों में शामिल किया गया था। इससे पहले पिंकी ने दक्षिण कोरिया की लिम गाराम को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी।
इस 27 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने निर्णायक अंक ‘चाला’ के जरिए हासिल किया, जबकि लिम पूरे मुकाबले में एक भी अंक नहीं जुटा सकीं। ‘चाला’ तब दिया जाता है, जब खिलाड़ी प्रतिद्वंद्वी को जमीन पर गिराता है, लेकिन इस दांव में पूरा नियंत्रण नहीं होता।
भारतीय पुरुष स्क्वॉश टीम ने सोमवार को एशियाई खेलों के अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए पूल ए में चीन को 3-0 से हराया, जबकि महिला टीम ने शुरुआती झटके से उबरते हुए पूल सी के मुकाबले में चीन को 2-1 से मात दी। पुरुष टीम को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। सूरज चंद, वीर चोटरानी और वेलावन सेंथिलकुमार ने मुकाबले आसानी से जीतकर भारत को लगातार तीन मैचों में जीत दिलाई।




