back to top

दो ट्रकों के बीच चकनाचूर हुई वैन, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, दो गंभीर

ग्वालियर। ग्वालियर में आगरा-झांसी हाईवे पर मेहरा टोल प्लाजा के पास ट्रक के पीछे खड़ी वैन को पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने शनिवार तड़के टक्कर मार दी, जिससे वैन दोनों ट्रकों के बीच में आकर बुरी तरह से पिचक गई और इसमें सवार एक ही परिवार के सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से लोग घायल हो गए।

नगर पुलिस अधीक्षक आरएन पचौरी ने बताया

नगर पुलिस अधीक्षक आरएन पचौरी ने बताया,   शुक्रवार देर रात लगभग एक बजे टोल प्लाजा पर एक ट्रक खड़ा था। उसके पीछे वैन भी आकर खड़ी हो गई तभी पीछे से आए ट्रक ने वैन को चपेट में ले लिया। वैन दोनों ट्रकों के बीच आकर बुरी तरह पिचक गई। उन्होंने कहा कि इससे वैन में सवार लोगों को निकलने का मौका तक नहीं मिला, जिससे वैन चालक सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पचौरी ने बताया कि सभी मृतक वैन में सवार थे और डबरा के रहने वाले थे।

यह लोग मेहंदीपुर बालाजी से दर्शन कर वापस लौट रहे थे

उन्होंने कहा कि यह लोग मेहंदीपुर बालाजी से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। पचौरी ने बातया कि मृतकों में मंगलिया जाटव, उसकी पत्नी नारायणी, दामाद महेश ,बेटी सपना और नातिन अंजलि, शिल्पी और धर्मेंद्र हैं, जबकि घायलों में तीन साल का कमलेश और महेश का 25 साल का दिव्यांग बेटा गणेश है। उन्होंने कहा कि दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पचौरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्वाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...