back to top

शहीद-ए-आजम भगत सिंह दी भावभीनी श्रद्धांजलि

राष्ट्र निर्माण का संकल्प, गूंजे ‘इंकलाब जिÞंदाबाद’ के नारे

लखनऊ। क्रांति की तलवार विचारों की सान पर तेज होती है शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह का यह अमर संदेश आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है। उनकी 119वीं जयंती के अवसर पर जश्न-ए-आजादी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, पुष्प अर्पित किए और उनके अद्वितीय बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प लिया।इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारी मुर्तजा अली, अब्दुल वहीद, वामिक खान, तंजीम और अमान सहित अन्य सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भगत सिंह केवल इतिहास के एक महान क्रांतिकारी नहीं, बल्कि आज भी भारत की चेतना में जीवित एक अमर विचारधारा हैं।माहौल उस समय और अधिक भावुक हो उठा जब उपस्थित लोगों ने इंकलाब जिÞंदाबाद और शहीदों अमर रहो के नारों के साथ महान क्रांतिकारी को याद किया।28 सितंबर 1907 को पंजाब के बंगा गांव (वर्तमान पाकिस्तान) में जन्मे सरदार भगत सिंह बचपन से ही देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत थे। जलियांवाला बाग हत्याकांड ने उनके बाल मन को झकझोर दिया और उन्होंने कम उम्र में ही भारत की आजादी को अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया।23 मार्च 1931 को अपने साथी सुखदेव और राजगुरु के साथ मात्र 23 वर्ष की आयु में हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूमकर उन्होंने पूरे देश को यह संदेश दिया कि मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान ही सच्ची देशभक्ति है।भगत सिंह केवल हथियार उठाने वाले क्रांतिकारी नहीं थे, बल्कि वे एक गहरे चिंतक, लेखक और समाज सुधारक भी थे। वे ऐसे भारत का सपना देखते थे जहां धर्म, जाति और गरीबी के आधार पर कोई भेदभाव न हो और हर नागरिक समान अधिकारों के साथ सम्मानपूर्ण जीवन जी सके।
इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारी मुर्तजा अली ने कहा कि सरदार भगत सिंह का जीवन हमें सिखाता है कि देशभक्ति केवल भावनाओं का विषय नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है। मात्र 23 वर्ष की आयु में उन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर यह साबित कर दिया कि विचारों की शक्ति किसी भी साम्राज्य की नींव हिला सकती है। आज उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम शिक्षा, सामाजिक एकता और राष्ट्रहित को अपने जीवन का उद्देश्य बनाएं तथा उनके सपनों का भारत बनाने में अपना योगदान दें। लोगों को संबोधित करते हुए अब्दुल वहीद ने कहा, भगत सिंह केवल एक नाम नहीं, बल्कि जागृत चेतना का प्रतीक हैं। जलियांवाला बाग की त्रासदी ने उनके भीतर जो आग जगाई, उसने पूरे देश के युवाओं को आजादी की लड़ाई में नई ऊर्जा दी। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि ‘बम और पिस्तौल क्रांति नहीं लाते, क्रांति की तलवार विचारों की सान पर तेज होती है।’ उनका जीवन हमें बताता है कि असली क्रांति समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की स्थापना से आती है।”ल्इस मौके पर वामिक खान ने कहा,”शहीद-ए-आजम भगत सिंह का व्यक्तित्व साहस, ज्ञान और त्याग का अद्भुत संगम था। वे जितने निर्भीक क्रांतिकारी थे, उतने ही प्रखर लेखक और दूरदर्शी विचारक भी थे। उनका सपना ऐसा भारत था जहां हर नागरिक बिना किसी भेदभाव के सम्मानपूर्वक जीवन जी सके। आज के युवाओं को उनके विचारों को केवल पढ़ना नहीं, बल्कि अपने आचरण में उतारना होगा, क्योंकि राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत जागरूक और शिक्षित युवा ही होते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की स्मृति में पुष्प वर्षा कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और संकल्प लिया कि वे देश की एकता, अखंडता, सामाजिक सौहार्द और शिक्षित एवं सशक्त भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा।

RELATED ARTICLES

पुस्तक मेला : किताबों में तलाश रहे युवा सफलता का मंत्र

छींटाकशी के बीच साहित्य परिषद का काव्य समारोह और विमोचन लखनऊ। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अपनी तैयारी को इतनी धार दो कि...

समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ नहीं मिलता : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने आज याहियागंज दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...

नृत्य कार्यशाला में बच्चों ने सीखे कथक के गुर

लखनऊ। महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ एवं बिरजू महाराज कथक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय प्रस्तुतिपरक कथक नृत्य कार्यशाला...

यूपी के 5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर, 31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन; मिल सकती है 1.08 लाख तक सब्सिडी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री सूर्य...

कथा के विरोध पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं

गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा और सनातन धर्म के विरोध को लेकर टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के गोंडा...

मध्य प्रदेश में पिता की हैवानियत, 6 साल की बेटी की हत्या कर पत्नी को भी किया लहूलुहान

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

बेटी राशा और बेटे के साथ महाकाल के दरबार पहुंचीं रवीना टंडन, बोलीं- आज का दिन मेरे लिए बेहद सौभाग्यशाली

उज्जैन: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन मंगलवार को अपने दोनों बच्चों के साथ उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन...

ग्रीस में रोमांटिक छुट्टियां मना रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिखी शानदार केमिस्ट्री; जेह की तस्वीर भी छाई

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों ग्रीस में परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही...