back to top

कोलकाता में विपक्षी रैली में पहुंचे शत्रुघ्न, कहा- भाजपा से हटाए जाने से नहीं डरते

कोलकाता। कोलकाता में विपक्षी नेताओं के साथ शनिवार को मंच साझा करते हुए भाजपा के असंतुष्ट नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने आगामी लोकसभा चुनाव में सरकार बदलने का आह्वान किया और कहा कि वह सत्तारूढ़ दल से हटाए जाने से नहीं डरते। उन्होंने कहा कि वह पार्टी को आईना दिखाना जारी रखेंगे। सिन्हा कई मुद्दों पर अपनी पार्टी से नाराज हैं और नोटबंदी, जीएसटी लागू करने जैसे कई कदमों की उन्होंने आलोचना की है।

प्रतिनिधि के तौर पर हिस्सा ले रहे

उन्होंने कहा कि कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा आयोजित रैली में वह राष्ट्र मंच के प्रतिनिधि के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं। इस संगठन की स्थापना भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने की है। रैली में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, मेरे बड़े भाई यशवंत सिन्हा कह रहे थे कि इसके बाद पार्टी से मुझे जरूर निकाल दिया जाएगा। मैंने उनसे कहा कि कोई बात नहीं। हिन्दी फिल्मों में दमदार संवाद के लिए पहचाने जाने वाले शत्रुघ्न ने कहा, वह भारतीय जनता पार्टी में हैं लेकिन इसके पहले वह भारत की जनता के साथ हैं। दो दिन पहले सिन्हा ने कहा था कि भाजपा में उन्हें सम्मान नहीं मिला और वह कोलकाता रैली में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने विवादास्पद राफेल लड़ाकू विमान सौदा

उन्होंने विवादास्पद राफेल लड़ाकू विमान सौदा, नोटबंदी और जीएसटी के क्रियान्वयन को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, अगर आप तथ्यों को दबाए रखते हैं तो लोग तो कहेंगे कि चौकीदार चोर है। राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए अक्सर इस तरह के शब्द बोलते हैं। सिन्हा ने ममता बनर्जी, राहुल गांधी, सपा नेता अखिलेश यादव और राजद नेता तेजस्वी यादव की सराहना की । अटल बिहारी वाजपेई सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे सिन्हा ने कहा कि वाजपेई के शासनकाल में लोकशाही थी और अब यह तानाशाही हो गई है। उन्होंने मंच पर मौजूद सभी नेताओं से देश में बदलाव के लिए साथ आने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

स्विगी ने खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायतों के लिए समर्पित हेल्पलाइन की शुरू

नयी दिल्ली। खाद्य व पेय पदार्थों की आनलाइन आर्डर पर आपूर्ति करने वाले मंच स्विगी ने ग्राहकों के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन शुरू करने...

हाफ मैराथन के दौरान पूर्व वैज्ञानिक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

पुणे। महाराष्ट्र के सातारा जिले में हाफ मैराथन के दौरान पुणे के 65 वर्ष के एक पूर्व वैज्ञानिक की दिल का दौरा पड़ने से...

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर घटा लेकिन निचले इलाकों में अब भी बाढ़ जैसे हालात

वाराणसी / लखीमपुर खीरी / बाराबंकी । वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर रविवार को घट गया लेकिन शहर के निचले इलाकों और वरुणा...

हरतालिका तीज 14 को, सुहागिने पति के लिए रखेंगी निर्जला व्रत

लखनऊ। हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी...

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज की 82वीं व्यास पूजा को भक्तों ने श्रद्धापूर्वक मनाया

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी परम पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज की 82 वीं व्यास पूजा (आविर्भाव दिवस) सम्पूर्ण विश्व...

बुद्ध संस्कृति एवं उपदेशों पर आधारित नृत्य-नाटिका ने मोहा मन

लखनऊ। बुद्धिस्ट आर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन, काकोरी, लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय बौद्ध साहित्य, कला एवं संस्कृति की समृद्ध विरासत से जोड़ने के उद्देश्य...

एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता प्रथम, श्रेया सिंह रही द्वितीय

लखनऊ। एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता और श्रेया के बाद संस्कृति एवं आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार कृति, सिक्की, ऋचा एवं...

सत्ता और अहंकार की कहानी ने छोड़ी गहरी छाप

नाटक कथा एक कंस की ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध लखनऊ। संकृति मंत्रालय भारत सरकार के सययोगा से नाट्य संस्था भरत रंग, लखनऊ द्वारा...

डिजिटल मूविंग झांकी में श्रीकृष्ण ने अघासुर का किया वध

8 सितंबर को कालिया मर्दन की झांकी एवं बच्चों के नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित...