back to top

शेयर बाजार में लिस्टेड अदाणी समूह की 11 कंपनियों में से नौ के शेयर चढ़े

नयी दिल्ली। अदाणी समूह की बाजार में सूचीबद्ध 11 कंपनियों में से नौ के शेयरों में बृहस्पतिवार को सुबह के कारोबार में तेजी रही। बीएसई पर अदाणी टोटल गैस का शेयर 18.58 प्रतिशत, अदाणी पावर का 11.44 प्रतिशत, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का 9.99 प्रतिशत, अदाणी ग्रीन एनर्जी का 9.99 प्रतिशत, अदाणी एंटरप्राइजेज का 5.32 प्रतिशत, एनडीटीवी का 3.35 प्रतिशत, अदाणी विल्मर का 3.17 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट्स का 2.25 प्रतिशत और सांघी इंडस्ट्रीज का शेयर 2.19 प्रतिशत चढ़ा।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर ने भी दिन के लिए अपनी उच्च सीमा को छुआ। हालांकि, एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स के शेयर मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इस बीच, बीएसई सेंसेक्स ने 688.82 अंक की गिरावट के साथ 79,545.26 अंक पर और एनएसई निफ्टी ने 222.20 अंक फिसलकर 24,052.70 अंक पर कारोबार किया।

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने बुधवार को कहा था कि अरबपति गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी पर कथित रिश्वतखोरी के मामले में अमेरिका के विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम (एफसीपीए) के उल्लंघन का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। बल्कि उन पर प्रतिभूति धोखाधड़ी के तहत आरोप लगाया गया है जिसमें मौद्रिक दंड लगाया जा सकता है।

एजीईएल पर आरोप है कि सौर ऊर्जा बिक्री ठेका हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 26.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की रिश्वत दी गई, जिससे कंपनी को 20 वर्ष की अवधि में दो अरब अमेरिकी डॉलर का लाभ हो सकता था। कंपनी ने कहा कि एजीईएल के तीन अधिकारियों पर केवल प्रतिभूति धोखाधड़ी की साजिश, वायर धोखाधड़ी की साजिश और प्रतिभूति धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। आम तौर पर ऐसे आरोपों के लिए दंड रिश्वतखोरी की तुलना में कम गंभीर होते हैं। अदाणी समूह ने पिछले सप्ताह सभी आरोपों का खारिज करते हुए कहा था कि वह अपने बचाव के लिए हर संभव कानूनी रास्ता अपनाएगा।

RELATED ARTICLES

राम मंदिर चंदा मामले में गिरफ्तारी के बाद CM YOGI बोले-एसआईटी रिपोर्ट आते ही कार्वाई शुरू

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राम मंदिर में प्राप्त दानराशि के कथित गबन के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी)...

केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बर्बादी और भ्रष्टाचार केसिवाय कुछ नहीं दिया : सीएम योगी आदित्यनाथ

देवरिया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते...

अयोध्या राम मंदिर FIR पर शंकराचार्य के गंभीर सवाल, भाजपा के हिंदुत्व को बताया नकली

संभल। ज्योतिर्मठ के प्रमुख स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने संभल में अपनी 'गौ धर्म यात्रा' के दौरान पत्रकारों से बातचीत में अयोध्या राम मंदिर दान...

अकीदत से निकला मोहर्रम का जुलूस, या हुसैन की सदाओं से गूंजा शहर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को दसवीं मुहर्रम पर यौमे-आशूरा का जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। इस दौरान या हुसैन या हुसैन...

काव्य आत्मा का स्वर होता है: सर्वेश अस्थाना

अनिल रस्तोगी ने कुँवर जी की कविता धर्मिता पर प्रकाश डालालखनऊ। ब्रह्मलीन पूर्व सहयकन्न कुँवर जी मिश्र की काव्यपुस्तक 'अनमोल रचनाएं' का लोकार्पण आज...

‘जन्मकल्याणक महोत्सव’ : ऐरावत हाथी पर निकले आदिनाथ भगवान

पारस धाम में जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाबलखनऊ। पारसनाथ धाम, अमेठिया काकोरी में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव' के तीसरे दिन शुक्रवार को...

एक प्रोफेसर, छात्रा और नौकरानी की कहानी है ‘द लेसन’

अंर्तराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नगर के प्रतिष्ठित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार...

शिल्पी राज का भोजपुरी गाना ‘बर्थडे वाला दिन’ रिलीज

म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीजलखनऊ। भोजपुरी की रील क्वीन के नाम से मशहूर शिल्पी राज एक बार फिर...

राम मंदिर चंदा मामले में गिरफ्तारी के बाद CM YOGI बोले-एसआईटी रिपोर्ट आते ही कार्वाई शुरू

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राम मंदिर में प्राप्त दानराशि के कथित गबन के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी)...