back to top

Share Market : कारोबारी सप्ताह के पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 375 अंक टूटा

मुंबई. घरेलू बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। अमेरिकी शोध एवं निवेश कंपंनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद संभावित व्यवधानों की आशंका के बीच निवेशक सतर्क हैं। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 375.79 अंक गिरकर 79,330.12 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 108.25 अंक फिसलकर 24,259.25 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन सबसे के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई। एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स और मारुति के शेयर मुनाफे में रहे। अदाणी समूह की सभी 10 कंपनियों के शेयर में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। इनमें अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी टोटल गैस और अदाणी पावर के शेयरों में सबसे अधिक नुकसान में रहे।

हिंडनबर्ग ने शनिवार देर रात जारी अपनी नई रिपोर्ट में कहा था कि बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन बुच और उनके पति धबल बुच ने बरमूडा तथा मॉरीशस में अस्पष्ट विदेशी कोषों में अघोषित निवेश किया था। उसने कहा कि ये वही कोष हैं जिनका कथित तौर पर विनोद अदाणी ने पैसों की हेराफेरी करने तथा समूह की कंपनियों के शेयरों की कीमतें बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया था। विनोद अदाणी, अदाणी समूह के चेयरपर्सन गौतम अदाणी के बड़े भाई हैं।

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की-225 और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायेद में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.74 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 406.72 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

RELATED ARTICLES

राम मंदिर दान विवाद मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा

अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के...

मणिपुर में चार उग्रवादियों को तीन जिलों से गिरफ्तार किया

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उगाही गतिविधियों तथा विभिन्न प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के लिए भर्ती करने के आरोप में चार उग्रवादियों को तीन...

लगातार आग की घटनाओं से शहर में दहशत, लोकबंधु अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर में लगी आग

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लगातार आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15...

पंकज चौधरी की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा की नई संगठन टीम के गठन के बाद आज प्रदेश मुख्यालय में पहली महत्वपूर्ण और औपचारिक बैठक आयोजित की जा...

राम मंदिर दान विवाद मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा

अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के...

मणिपुर में चार उग्रवादियों को तीन जिलों से गिरफ्तार किया

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उगाही गतिविधियों तथा विभिन्न प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के लिए भर्ती करने के आरोप में चार उग्रवादियों को तीन...

जिन्होंने राम को लूटा है उन्हें क्या सजा दी जाएगी’, कांग्रेस ने सरकार से तीन मांगें रखीं

अयोध्या। राम मंदिर में कथित आभूषण और नगदी चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला...

लगातार आग की घटनाओं से शहर में दहशत, लोकबंधु अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर में लगी आग

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लगातार आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15...

शामली में 50 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में मारा गया

मुजफ्फरनगर । यूपी के शामली जिले में पुलिस से हुई एक मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। पुलिस ने शुक्रवार...