back to top

Share Market : घरेलू शेयर बाजार शुरुआती गिरावट के बाद संभले, सेंसेक्स 394 अंक उछला

मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई हालांकि वे जल्द ही संभल गए और मामूली बढ़त के साथ कारोबार करने लगे। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 394.73 अंक गिरकर 82,180.30 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 117.25 अंक फिसलकर 25,169.60 अंक पर रहा।

हालांकि, शुरुआती नुकसान की भरपाई करते हुए सेंसेक्स जल्द ही 64.07 अंक बढ़कर 81,846.33 अंक पर और निफ्टी 17.40 अंक की बढ़त के साथ 25,070.15 अंक पर कारोबार करने लगा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, एक्सिस बैंक, मारुति, भारती एयरटेल और पावर ग्रिड के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई।

बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर मुनाफे में रहे। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225 और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.74 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से।,347.53 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...