back to top

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाने से अभिभूत हूं : शाहरुख खान

नयी दिल्ली। अभिनेता शाहरुख खान ने कहा है कि 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुने जाने के बाद वह ‘कृतज्ञता, गर्व और विनम्रता महसूस कर रहे’ हैं। तीन दशक से ज्यादा के करियर में पहली बार उन्हें यह पुरस्कार मिला है।

शुक्रवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर एक वीडियो संदेश में शाहरुख (59) ने कहा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार उन्हें याद दिलाता है कि उनका काम मायने रखता है और ‘‘आगे बढ़ते रहने, कड़ी मेहनत करने, कुछ नया करते रहने और सिनेमा की सेवा’’ के लिए प्रोत्साहित करता है।

शाहरुख को फिल्म निर्माता एटली की फिल्म “जवान” (2023) में उनके प्रदर्शन के लिए ‘12वीं फेल’ के अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ यह पुरस्कार दिया गया है।

दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली फिल्म “जवान” में शाहरुख ने सैन्य अधिकारी विक्रम राठौर और उनके बेटे आजाद की दोहरी भूमिका निभाई थी।

उन्होंने वीडियो संदेश में कहा, मैं कृतज्ञता, गर्व और विनम्रता महसूस कर रहा हूं। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होना एक ऐसा क्षण है जिसे मैं जीवन भर संजो कर रखूंगा।

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय पुरस्कार केवल एक उपलब्धि नहीं है। यह मुझे याद दिलाता है कि मैं जो करता हूं वह मायने रखता है। यह मुझे आगे बढ़ते रहने, कड़ी मेहनत करते रहने, कुछ नया करते रहने और सिनेमा की सेवा के लिए प्रेरित करता है।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी ने शिक्षक दिवस पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने शनिवार...

शिक्षक दिवस पर पीएम मोदी का संदेश, छात्रों को नशे की बुराई के प्रति जागरूक करें शिक्षक

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षकों से छात्रों को नशे की बुराई के प्रति जागरूक करने और उनके स्क्रीन टाइम को कम करने...

मथुरा समेत राज्यभर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

मथुरा/लखनऊ/गोरखपुर।  भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा समेत प्रदेश में उनका जन्मोत्सव धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया।श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा समिति के सचिव कपिल...

आधी रात जन्मे सृष्टि के पालनहार, कान्हा के जयघोष से गूंजा शहर

राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, आधी रात मंदिरों व घरों में जन्में कान्हा, डिजिटल झांकी ने मनमोहा लखनऊ। राजधानी लखनऊ में...

शिव मंदिर पंतनगर में गूंजा जय श्रीकृष्ण का जयघोष

भव्य भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु लखनऊ। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पंतनगर सांस्कृतिक समिति, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में 4 सितंबर 2026 को...

भक्तों ने देखा श्रीकृष्ण का गोकुल भ्रमण के संग माखन चोरी की लीला

न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं डिजिटल मूविंग झांकियों का शुभारंभ लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह पुन: तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह को राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा पुन: तीन वर्ष की अवधि...

जैन मंदिर निर्माण के लिए शिखर व वेदी पूजन संपन्न

सआदतगंज के प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर का होगा भव्य नवनिर्माण, करीब 7,000 वर्गफुट में बनेगा नया मंदिर लखनऊ। सआदतगंज स्थित चूड़ी वाली गली के श्री...

सीएम योगी ने शिक्षक दिवस पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने शनिवार...