back to top

ग्रेटर नोएडा में 1800 किलोग्राम से अधिक स्यूडोफेड्रइन जब्त, सबसे बड़ी मात्रा में जब्ती

नयी दिल्ली। मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने ग्रेटर नोएडा में शनिवार को एक कारखाने के बाहर 1800 किलाग्राम से अधिक स्यूडोफेड्रइन जब्त कर और तीन विदेशियों का गिरफ्तार कर देश में इस मादक पदार्थ की सबसे बड़ी जब्ती करने का दावा किया। एनसीबी सूत्रों ने बताया कि 1800 किलोग्राम स्यूडोफेड्रइन के साथ दो किलोग्राम कोकीन भी जब्त की गयी।

इनकी कीमत लगभग 25 करोड़ रूपये है

इनकी कीमत लगभग 25 करोड़ रूपये है। एनसीबी ने दक्षिण अफ्रीका की एक महिला से पूछताछ के बाद इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की जब्ती की। इस महिला को कथित रूप से 24.7 किलोग्राम स्यूडोफेड्रइन लाने को लेकर नौ मई को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। पहले उसे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने पकड़ा था। एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,   स्यूडोफेड्रइन एक ऐसा रसायन है जिसका उपयोग मेथमफेटमाइन के विनिर्माण में किया जाता है। मेथमफेटमाइन एक ड्रग है जिसका यूरोप और दक्षिण पूर्व एशिया में बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है।

जिसे किसी फैक्टरी परिसर के बाहर रखा गया

उन्होंने कहा, भारत में स्यूडोफेड्रइन की यह अबतक सबसे बड़ी जब्ती है जिसे किसी फैक्टरी परिसर के बाहर रखा गया था। हमारे रिकार्ड के अनुसार यह किसी एजेंसी द्वारा सबसे बड़ी जब्ती है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर इतनी बड़ी मात्रा आवासीय या वाणिज्यिक परिसरों में नहीं बल्कि कारखानों में मिलता है। अधिकारी के अनुसा महिला से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर एनसीबी की दिल्ली क्षेत्र इकाई के अधिकारी 10 मई को ग्रेटर नोएडा में एक मकान पर पहुंचे जहां से उन्हें 1818 किलोग्राम स्यूडोफेड्रइन, 1.9 किलोग्राम कोकीन जब्त किये गये। अधिकारियों के अनुसार पहले पकड़ी गयी महिला के अलावा उस मकान से एक नाइजीरिया पुरुष और एक नाइजीरिया महिला को भी गिरफ्तार किया गया।

RELATED ARTICLES

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

स्वच्छ हवा में यूपी का परचम, इंदौर को पीछे छोड लखनऊ देश में नंबर-1

आगरा, गाजियाबाद, कानपुर और प्रयागराज समेत 16 शहरों ने टॉप रैंकिंग में बनाई जगह वार्ड स्तर पर भी यूपी की उपलब्धि, लखनऊ का...

नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन जड़ों से जुड़ी रहे, हृदय में भारत हो : सीएम योगी

वेंकटचलम (नेल्लोर)। स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 25वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर...