back to top

कुंभ मेले में दूसरा बड़ा स्नान सोमवार को, सुरक्षा इंतजाम कड़े

प्रयागराज। पतित पावनी गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम पर चल रहे कुंभ मेले में सोमवार को पौष पूर्णिमा का दूसरा स्नान पर्व है। पूरे देश से श्रद्धालुओं के जत्थे प्रयागराज पहुंच रहे हैं। प्रयाग कुंभ मेले में आने वाले कल्पवासी पौष पूर्णिमा से संगम की रेती पर कल्पवास शुरू कर देते है। हिंदुओं में पौष पूर्णिमा के स्नान का विशिष्ट महत्व है। पौष पूर्णिमा के बारे में शंकराचार्य अधोक्षानंद ने बताया, पौष पूर्णिमा हिन्दुओं के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन देश के विभिन्न भागों से आने वाले श्रद्धालु संगम पर डुबकी लगाने के लिए एकत्र होते हैं।

अब तक का सबसे सफल कुंभ साबित हो

उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानूनव्यवस्था) आनंद कुमार ने रविवार को यहां बताया कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य कुंभ मेले को सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराना है और इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश पुलिस के साथ-साथ केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल भी प्रयागराज रेलवे स्टेशन, सिविल लाइंस बस अड्डे तथा भीड़ वाले अन्य स्थानों पर पैनी नजर रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को होने वाले स्नान में लाखों लोगों के संगम में डुबकी लगाने का अनुमान है। इसके लिए सुरक्षा के प्रबन्धों के तहत बलों की तैनाती के साथसाथ प्रौद्योगिकी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि कुंभ 2019 सुरक्षा के लिहाज से अब तक का सबसे सफल कुंभ साबित हो। पौष पूर्णिमा के स्नान के बाद कुंभ में चार और प्रमुख स्नान पर्व आयोजित होंगे।

3,200 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में तंबुओं का शहर बसाया गया

इनमें मौनी अमावस्या (चार फरवरी), वसंत पंचमी (10 फरवरी), माघी पूर्णिमा (19 फरवरी) और महाशिवरात्रि (चार मार्च) शामिल हैं। संगम के तट पर 3,200 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में तंबुओं का शहर बसाया गया है। प्रयाग कुंभ विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक समागम है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया कि कुंभ मेले के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने बताया कि पूरे मेले क्षेत्र को नौ जोन और 20 सेक्टर में बांटा गया है। इसके साथ ही 20 हजार पुलिसकर्मियों, छह हजार होमगार्ड्स, केंद्रीय बल की 80 कंपनियां और पीएसी की 20 कंपनियां तैनात की गई है तथा 40 पुलिस थाने, 58 चौकियां और 40 दमकल केंद्र बनाए गए हैं। सिंह ने बताया कि आतंक निरोधी दस्ते के कमांडों, बम निष्क्रिय करने वाली इकाई, श्वान दस्ते और खुफिया इकाई को तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

स्वच्छ हवा में यूपी का परचम, इंदौर को पीछे छोड लखनऊ देश में नंबर-1

आगरा, गाजियाबाद, कानपुर और प्रयागराज समेत 16 शहरों ने टॉप रैंकिंग में बनाई जगह वार्ड स्तर पर भी यूपी की उपलब्धि, लखनऊ का...

नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन जड़ों से जुड़ी रहे, हृदय में भारत हो : सीएम योगी

वेंकटचलम (नेल्लोर)। स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 25वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर...