back to top

केजीएमयू के डॉक्टरों ने सर्जरी से कलाई से कटे हाथ को जोड़कर अपंग होने से बचाया

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। केजीएमयू के डॉक्टरों ने सर्जरी एक युवक को अपंग होने से बचा लिया। दुर्घटना में उसका

 हाथ कलाई से कटकर अलग हो गया था। जिसे 10 घंटे की जटिल सर्जरी के बाद सफलतापूर्वक जोड़ दिया।

सीतापुर के उमरिया गांव निवासी 29 वर्षीय रोहित मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है।

बीती 19 जून को काम के दौरान जेसीवी मशीन का एक हिस्सा रोहित के दाहिने हाथ पर गिर
गया, जिससे कलाई कट कर अलग हो गई। आनन-फानन में रोहित को सीतापुर जिला अस्पताल की इमरजेंसी
में ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज मुहैया कराया। उसके बाद रोहित को केजीएमयू ले जाने की
सलाह दी गई। परिवारीजन उनको लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। यहां प्लास्टिक एवं रीकन्सट्रक्टिव विभाग के
अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार व उनकी टीम ने जरूरी जांचों के बाद तुरंत आपरेशन करने की सलाह दी।

केजीएमयू के डॉक्टरों ने सर्जरी से कलाई से कटे हाथ को जोड़कर अपंग होने से बचाया

केजीएमयू के डॉक्टरों ने दस घंटे तक की जटिल सर्जरी

 

आनन-फानन में सर्जरी की तैयारी की गयी। सबसे पहले डॉक्टरों ने कटे हिस्से की सफाई की। उसके बाद मरीज के हाथ की धमनियों, शिराओं, तंतुओं व नसों को माइक्रोस्कोप की मदद से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें करीब 10 घंटे का समय लगा।
डॉ. विजय कुमार ने बताया कि मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है। कटा हाथ पूरी तरह जुड़ चुका है। अब वह पहले की भांति अपना काम कर सकेगा। उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

RELATED ARTICLES

सामाजिक उत्थान में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका : सतीश महाना

लखनऊ, विशेष संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत गुरुवार को उत्तर...

स्वामी दयानंद की वैचारिक प्रखरता देश को प्रेरणा प्रदान करती रहेगी : CM योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा...

प्रत्येक मण्डल में एक स्पोर्ट कॉलेज स्थापित कर बनाएंगे सेंटर आफ एक्सीलेंस

सभी 403 विधानसभा तथा 80 संसदीय क्षेत्रों में होगी सांसद, विधायक खेल स्पर्धा, आलोम्पिक 2032 एवं 2036 के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को किया...

आज देखा जायेगा माह-ए-रमजान का मुबारक चांद

लखनऊ। माह-ए-रमजान का चांद बुधवार को देखा जाएगा। चांद दिखने पर पहला रोजा 19 फरवरी को होगा नहीं तो 20 फरवरी को होगा। चांद...

ठुमरी एवं खयाल गायकी की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में शुभ्रा गुहा के निर्देशन में ठुमरी व खयाल कार्यशाला का द्वितीय दिवसलखनऊ। पद्मभूषण बेगम अख्तर की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

झूलेलाल जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग

20 मार्च को सिंधी समाज हर्षोल्लास से मनाएगा भगवान झूलेलाल की जयंती लखनऊ। झूलेलाल जयंती पर स्वर्जनिक छुट्टी न मिलने से सिंधी समुदाय निराश है...

सरस कार्बेट महोत्सव में सम्मिलित होंगे लखनऊ के कलाकार डॉ. अवधेश मिश्र

पारंपरिक कला-चेतना को व्यापक भारतीय संदर्भ से जोड़ा जा सकेलखनऊ। उत्तराखंड में 18 से 24 फरवरी 2026 तक आयोजित चम्पावत सरस कार्बेट महोत्सव में...

महिलाओं में वाइन, साइन्स एंड डिवाइन सत्र में ज्योतिष के प्रति दिखा उत्साह

भविष्यवाणी की एक प्राचीन पद्धति है वाइन रीडिंग या ओएनोमेंसीलखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने लखनऊ के निशातगंज स्थित मेट्रो सिटी सेंटर के सफायर...

रंगों का पर्व होली 4 को, 3 को विधि-विधान से होगा होलिका दहन

लखनऊ। होली का पर्व खुशियों, रंगों और आपसी प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाते...