सरजू मैया तोहरे दरसन से जियरा जुड़ाय…

अवध महोत्सव : प्रिया लाल के भजन संग लोकनृत्य ने दिल जीता
लखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव 2024 में उमड़ा लखनऊ शहर, महोत्सव में लोगों ने जमकर की खरीदारी, बच्चों सहित युवाओं ने झूलों का लिया भरपूर आनंद, फूड स्टॉल पर खूब रही भीड़। रविवार के दिन अवध महोत्सव में लखनऊ शहर एवं आसपास के क्षेत्र के आए लोगों ने खूब मौज मस्ती की और संडे का सेलिब्रेट किया।
सांस्कृतिक संध्या में प्रिया लाल के भजन और राइजिंग डांस अकैडमी के कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। अविरल शुक्ला के नेतृत्व में राम कथा सेव गर्ल थाईड गणेश वंदना, कथक, वेस्टर्न डांस प्रस्तुत किया गया। विजमा, देवेश, आरोही, अवंतिका, संध्या, स्नेहा, अंजना, गौरी, आराध्या, राखी, अंशु कलाकारों ने सांस्कृतिक संध्या को मनमोहक बना दिया। लोकगायिका प्रीति लाल ने लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव में अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। उन्होंने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की, सरयू मैया का गीत- सरजू मैया तोहरे दरसन से जियरा जुड़ाय, सोहर- धनि धनि कार्तिक महीनवा की रैन अंधियारिया हो रामा लौट के आए दिया राम परम सुख दईया नु हो, बधाई गीत- अवध मां बाजै बाजै बधाईयां, आज अवध मां आए रघुरैया देखो आज बधाईयां बाज रही, मेला गीत- लै चल अयोध्या बाजार हो जिया न लागय घर मा गीत ने दर्शकों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में निक लागे सीता के सजनवा अंगनवा बीच सुनकर दर्शकों की ढेरों तालियां बटोरीं। लोगों ने उनकी प्रस्तुतियों को बहुत सराहा। कीबोर्ड पर अरविंद वर्मा, ढोलक पर शुभम, आॅक्टोपैड पर ने शानदार संगत दी। नीलम श्रीवास्तव, प्रेम शर्मा, अलका वर्मा, रेणु गौर ने भजन गए।
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया तथा महोत्सव में आए सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

संतान की दीघार्यु के लिए विधि विधान से पूजे गए गौरी पुत्र गणेश

पूजा के बाद महिलाओं ने कथा सुनाई लखनऊ। संतान की लम्बी आयु के लिये किया जाने वाला सकट चौथ का व्रत माताओं ने शुक्रवार को...

सुदर्शन मंदिर प्रांगण में तहरी सहभोज का आयोजन

लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद के वार्षिक केंद्रीय कार्यक्रमों में सामाजिक समरसता के क्रम में आज शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद, शिवाजी नगर प्रखंड द्वारा...

गजल, कुचिपुड़ी व कथक की प्रस्तुति ने समां बांध दिया

संगीत नाटक अकादमी में अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन कला महोत्सव का आयोजनअंतरराष्ट्रीय समारोह में चमकीं ईशा-मीशा रतन लखनऊ। संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर लखनऊ में आज...

Latest Articles