back to top

सपना गोयल ने स्वदेशी अपनाओ अभियान का किया श्रीगणेश

सुन्दरकाण्ड अभियान की जरूरतमंद महिलाओं को भेंट किये गए स्वदेशी घरेलू उत्पाद

लखनऊ। अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में स्वदेशी अपनाओ अभियान का श्रीगणेश किया गया। शनिवार 6 सितम्बर को भूतनाथ मार्केट स्थित बी- 209, सावित्री प्लाजा में सुन्दर काण्ड महाअभियान, भारत वर्ष की बने पहचान से जुड़ी जरूरतमंद मातृशक्तियों को स्वदेशी घरेलू उत्पाद भेंट कर संकल्प करवाया गया कि राष्ट्रहित और उन्नति हेतु सभी विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करेंगे और स्वदेशी अपनाएंगे। इसके साथ ही वोकल फॉर लोकल का महामंत्र जिलों से लेकर दिलों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया कि अनंत चतुर्दशी ही वह पावन दिवस है जब भगवान विष्णु ने 14 लोकों की रचना कर अपने अनंत स्वरूप के दर्शन देकर, इन 14 लोकों की रक्षा का संकल्प लिया था। वर्तमान में हर देशवासी को भी राष्ट्र कल्याण के लिए स्वदेशी का संकल्प लेना होगा। इस सभा में मातृशक्तियों ने एक स्वर में आवाह्न किया कि दूध, दही मट्ठा थाली में, पेप्सी, कोकोकोला नाली में।
मासिक संगोष्ठी में सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल ने बताया कि स्वदेशी अभियान के तहत कौन-कौन से स्वदेशी उत्पाद हम खरीद सकते हैं और हमें किन-किन विदेशी उत्पादों का बहिष्कार करना है, इसकी जानकारी पम्पलेट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचायी जाएगी। इसके साथ ही मातृशक्तियां गांव-गांव जाकर जनजागृति सभाएं आयोजित करेंगी। स्वयं सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल, विभिन्न आध्यात्मिक आयोजनों में सुंदरकांड पाठ करने वाली मातृशक्तियों को स्वदेशी उत्पाद भेंट करके, स्वदेशी अपनाने का संकल्प करवाएंगी। उनके अनुसार लखनऊ के झूलेलाल वाटिका से शुरू हुआ सुंदरकांड महा अभियान केवल एक साल की अल्पावधि में भारतवर्ष की पहचान बन गया है। बिना किसी सरकारी या निजी सहयोग के, बीते 10 मार्च 2024 को महिला दिवस के उपलक्ष्य में पांच हजार से अधिक मातृशक्तियों द्वारा लखनऊ के झूलेलाल घाट पर सामूहिक सुंदरकांड का भव्य अनुष्ठान सम्पन्न करवाया गया था। सामूहिक सुंदरकांड का अभियान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वृहद रूप में निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसके तहत नैमिषारण्य तीर्थ, उत्तराखंड कोटद्वार के प्रतिष्ठित प्राचीन मंदिर सिद्धबली परिसर, काशी के बाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर, मथुरा स्थित भगवान कृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर और प्रयागराज के लेटे हुए हनुमान मंदिर परिसर में भी सामूहिक सुंदरकांड पाठ का अनुष्ठान, सफलतापूर्वक आयोजित करवाया जा चुका है। इसके साथ ही अयोध्या जी जन्मभूमि परिसर में मातृशक्तियों द्वारा सामूहिक ह्लमासिक सुंदरकाण्ड पाठह्व का सिलसिला बीते साल 11 सितम्बर से शुरू हो गया है। वर्तमान में यह अभियान देश ही नहीं विदेशों तक में लोगों को भारतीय संतों और देवों की महान संस्कृति से जोड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

पुस्तक मेला : किताबों में तलाश रहे युवा सफलता का मंत्र

छींटाकशी के बीच साहित्य परिषद का काव्य समारोह और विमोचन लखनऊ। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अपनी तैयारी को इतनी धार दो कि...

समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ नहीं मिलता : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने आज याहियागंज दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...

नृत्य कार्यशाला में बच्चों ने सीखे कथक के गुर

लखनऊ। महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ एवं बिरजू महाराज कथक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय प्रस्तुतिपरक कथक नृत्य कार्यशाला...

भारत की नजरें चौथा टी20 और श्रृंखला जीतने पर

हैदराबाद । शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को यहां चौथे टी20 मैच में इसी लय को बरकरार...

 रामपुर : न्यूजीलैंड से आए युवक ने सौतेले पिता को गोली मारकर हत्या की, दो गिरफ्तार

रामपुर।  रामपुर जिले में 30 वर्षीय एक व्यवसायी की उसके कार सर्विस सेंटर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को...

अनुपम खेर के नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ का यूएसए-कनाडा टूर खत्म, दर्शकों ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन

मुंबई। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ का अमेरिका और कनाडा का टूर शानदार अंदाज में संपन्न हो गया। बोस्टन में...

सनी देओल की नई फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ का मोशन पोस्टर जारी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपने करियर की दूसरी पारी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। ‘गदर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ जैसी...

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में दी बधाई, फिर चर्चा में आया उनका वही प्यारा संदेश

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनकी बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने खास अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दीं। ऐश्वर्या...

रणबीर कपूर की रामायण पार्ट-1 40 भाषाओं में होगी रिलीज

मुबई। रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1 की रिलीज को अब एक महीना से भी कम वक्त बचा है। फिल्म दिवाली के मौके पर...