लखनऊ। दुर्गा स्वरूपा फाउंडेशन द्वारा दुर्गा स्वरूपा सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन रविवार को उर्दू अकादमी, विभूति खंड, गोमती नगर, लखनऊ में किया गया। समारोह में खेल, साहित्य, कला एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 13 विशिष्ट विभूतियों को दुर्गा स्वरूपा सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी सुजीत कुमार श्रीवास्तव एवं दानिश मुज्तबा, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों सहित साहित्य, लोककला, रंगमंच, अभिनय और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
इन विभूतियों को मिला दुर्गा स्वरूपा सम्मान
खेल के क्षेत्र में पुष्पा मिश्रा (तैराकी—राष्ट्रीय), श्री सुजीत कुमार श्रीवास्तव (हॉकी—ओलंपियन), श्रीमती विमला सिंह (एथलेटिक्स—अंतरराष्ट्रीय), कु. शिवांशी जोशी (टेबल टेनिस—राष्ट्रीय) तथा श्री दानिश मुज्तबा (हॉकी—ओलंपियन)।
साहित्य के क्षेत्र में डॉ. राम बहादुर मिश्रा, संपादक अवध ज्योति, श्री रवीश पांडेय, कवि एवं साहित्यकार तथा डॉ. आत्म प्रकाश मिश्रा, दूरदर्शन के संयुक्त निदेशक।
कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में कुसुम वर्मा, लोक गायिका एवं कवयित्री, श्री शिव पूजन शुक्ल, लोक गायक एवं कवि, श्री विनोद मिश्रा, थिएटर निर्देशक एवं पटकथा लेखक तथा डॉ. अनीता सहगल, एंकर एवं अभिनेत्री को सम्मानित किया गया। समाजसेवा के क्षेत्र में लेडी मोरिंगा के नाम से प्रसिद्ध डॉ. कामिनी सिंह को सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में समाज की सुरक्षा एवं सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा के 11 अधिकारियों एवं कर्मियों को दुर्गा स्वरूपा अग्नि योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनकी कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।
शिक्षकों और विद्यार्थियों का भी सम्मान
समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले लगभग 20 शिक्षकों को ह्यगुरु सम्मानह्ण तथा उत्कृष्ट एवं प्रतिभाशाली लगभग 20 विद्यार्थियों को छात्र वीर सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर शिक्षक, विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे। सेलिब्रिटी अतिथि रॉनी शाह, रश्मि पाठक, अब्बास रिजवी एव ट्विंकल कपूर की उपस्थिति ने भी समारोह की गरिमा बढ़ाई। दुर्गा स्वरूपा फाउंडेशन की सचिव श्रीमती रागिनी श्रीवास्तव एवं अध्यक्ष श्री प्रशांत सिंह ने अतिथियों एवं सम्मानित विभूतियों का स्वागत किया। फाउंडेशन से जुड़े शताक्षी गुप्ता, विवेक बदलानी, विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव, अक्षय अग्रवाल, राजेश तिवारी, दीप्ति अग्रवाल एवं तुषार सहित अनेक पदाधिकारी एवं सहयोगी समारोह में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व में दुर्गा स्वरूपा सम्मान से सम्मानित पद्मश्री नसीम बानो एवं सुनीता झींगरन की उपस्थिति भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। समारोह में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य संस्थाओं से जुड़ी अनेक विशिष्ट विभूतियों ने भी सहभागिता की।




