back to top

यूपी बजट 2019-20: कॉलेजों-विश्वविद्यालयों में वाई-फाई, बजट में 50 करोड़ रुपए का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नए वित्त वर्ष के लिए अपने बजट में राज्य के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में वाईफाई की सुविधा का प्रावधान किया है। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को बजट पेश कर कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में वाईफाई की सुविधा मुहैया कराने के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। राजधानी में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना तथा मिर्जापुर और प्रतापगढ़ में इंजीनियरिंग कॉलेजों की स्थापना के लिए भी बजटीय प्रावधान किया गया है।

अग्रवाल ने कहा कि लखनऊ में भारतीय सूचना

अग्रवाल ने कहा कि लखनऊ में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना सार्वजनिकनिजी भागीदारी (पीपीपी) में की जा रही है। वित्त वर्ष 2019-20 के बजट में इसके लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि मिर्जापुर और प्रतापगढ़ में इंजीनियरिंग कॉलेजों की स्थापना के लिए क्रमश: आठ करोड़ रुपए और चार करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है। कानपुर स्थित हरकोर्ट बटलर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सुदृढीकरण एवं विकास के लिए 11 करोड़ रुपए का प्रस्ताव है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में गुरूश्री गोरक्षनाथ शोध पीठ की अवस्थापना मदों के लिए 63 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है।

सहारनपुर में विश्वविद्यालय स्थापना के लिए 10 करोड़

सहारनपुर में विश्वविद्यालय स्थापना के लिए 10 करोड़ रुपए, संस्कृत की उच्च शिक्षा के लिए काशी विद्यापीठ को 21 करोड़ रुपए का अनुदान तथा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के लिए 21 करोड़ 51 लाख रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है। संस्कृत की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्कृत पाठशालाओं को सहायक अनुदान उपलब्ध कराए जाने के लिए 242 करोड़ रुपए की व्यवस्था बजट में की गई हैं सहायता प्राप्त संस्कृत विद्यालयों और महाविद्यालयों को अनुदान के लिए 30 करोड़ रुपए प्रस्तावित हैं। बजट में सैनिक स्कूलों की स्थापना के लिए 26 करोड़ 57 लाख रुपए की व्यवस्था की गई है। राजकीय इण्टर कॉलेजों (बालक तथा बालिका) की स्थापना के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान है।

बजट में समग्र शिक्षा अभियान के लिए 18,485 करोड़

बजट में समग्र शिक्षा अभियान के लिए 18,485 करोड़ रुपए, मध्याह्न भोजन कार्यक्रम के लिए 2,275 करोड़ रुपए और प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क एक जोड़ी जूता, दो जोड़ी मोजा तथा एक स्वेटर उपलब्ध कराने के मद में 300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क वर्दी वितरण हेतु 40 करोड़ रुपए की बजट व्यवस्था की गई है। वनटांगिया ग्रामों में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना के लिए पांच करोड़ रुपए का प्रस्ताव है जबकि वित्तीय वर्ष 2019-20 में स्कूल बैग वितरण हेतु 110 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है ।

RELATED ARTICLES

वाराणसी में जलभराव पर मंत्री एके शर्मा की सख्ती, अधिशासी अभियंता निलंबित

चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन एवं गोईठहां एसटीपी के पम्प समय से संचालित न करने पर हुई कार्रवाई नगर विकास मंत्री के वाराणसी भ्रमण...

एस्सार की ईईटी रिटेल 40 करोड़ पाउंड में ब्रिटिश कंपनी एसजीएन का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन की खुदरा इकाई ने ब्रिटेन की पेट्रोल पंप संचालक कंपनी एसजीएन रिटेल का अधिग्रहण करने के लिए करार किया है।...

त्योहारी सत्र से पहले अमेजन ने भारत में बढ़ाया नेटवर्क, 150 डिलिवरी स्टेशन जोड़े

 नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन ने सोमवार को आगामी त्योहारी सत्र से पहले भारत में अपने परिचालन नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की।...

हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो कृतियों का लोकार्पण

'संक्रान्ति का संहार और काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक में हैं प्रमाणित तथ्य लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस...

पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता, गणपति बप्पा मोरया के लगे जयकारे

सुबह से ही शहर के पंडालों में जुटने लगी भक्तों की भीड़, घरों व पंडालों में विधि-विधान से हुई मूर्ति स्थापना लखनऊ। सुखकर्ता दु:खहर्ता...

संगीत और कला के अध्ययन में हिन्दी भाषा और साहित्य का प्रयोग अनिवार्य है : प्रो. मांडवी सिंह

हिन्दी दिवस पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में काव्य-पाठ एवं व्याख्यान का आयोजन लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के सुजान सभागार...

भक्ति संध्या के साथ मना पर्युषण पर्व का सातवां दिन

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री जैन श्वेतांबर जैन दादाबाड़ी में चल रहे पर्युषण पर्व के सातवें दिन धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भक्ति संध्या का आयोजन...

कहानी, कविता व निबन्ध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन हिन्दी भवन के निराला सभागार में किया गया। दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की...

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा हरतालिका तीज व्रत

लखनऊ। भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया हरितालिका तीज के व्रत से पहले महिलाओं ने देर रात कलेवा कर इस कठिन निर्जला व्रत की शुरूआत की।...