back to top

पिछले 15 सालों से फरार गैंगस्टर रवि पुजारी सेनेगल में पकड़ा गया: सूत्र

मुम्बई। पिछले 15 सालों से फरार चल रहे गैंगस्टर रवि पुजारी को पश्चिम अफ्रीका के सेनेगल में गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों को हाल ही में मुम्बई में उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद उसके ठिकाने के बारे में सुराग मिली थी।

वह कथित रुप से जबरन वसूली सिंडिकेट चलाता था

एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि पुजारी को 22 जनवरी को सेनेगल की राजधानी डकार के एक होटल से पकड़ा गया था। वह कथित रुप से जबरन वसूली सिंडिकेट चलाता था और मुख्य रुप से मुम्बई के बिल्डरों को निशाना बनाता था। मुम्बई पुलिस ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है कि यह खबर सच्ची है या नहीं। अधिकारी ने बताया कि भारतीय दूतावास को 25 जनवरी को उसकी गिरफ्तारी की खबर मिली। पुजारी भारत के विभिन्न हिस्सों में जबरन वसूली और हत्या के दर्जनों मामलों से घिरा है।

विलियम रोड्रिक्स और आकाश शेट्टी को

उसके विश्वस्त सहयोगियों– विलियम रोड्रिक्स और आकाश शेट्टी को हाल ही मुम्बई पुलिस की अपराध शाखा ने जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया था। अधिकारी के अनुसार भारतीय अधिकारी उसे वापस देश में लाने के लिए अब प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरु करेंगे। अधिकारी के मुताबिक जांच एजेंसियों को रोड्रिक्स से पुजारी के ठिकाने के बारे में पता चला था। रोड्रिक्स फोन पर उसके संपर्क में रहता था। पुलिस के अनुसार कर्नाटक का रहने वाला पुजारी शुरु में गैंगस्टर छोटा राजन से जुड़ा था लेकिन उसने फरार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के लिए भी काम किया। पुजारी बैंकाक में राजन पर हमला होने के बाद उससे अलग हो गया और उसने अपना गैंग बना लिया।

राजन पर दाऊद गैंग ने हमला किया था

बताया जाता है कि राजन पर दाऊद गैंग ने हमला किया था। राजन की तरह ही पुजारी ने भी खुद को हिंदू डॉन पेश करने की कोशिश की और उसने 1993 के मुम्बई सीरियल विस्फोटों के कुछ आरोपियों की कथित रुप से हत्या की जब वे जमानत पर थे। ऐसा माना जाता है कि वह जबरन वसूली के लिए बिल्डरों और हस्तियों को धमकी देता था। फिल्मकार महेश भट्ट ने मुम्बई पुलिस से कहा था कि पुजारी ने उन्हें धमकी दी । उसके बाद उनके गैंग के कुछ सदस्य भट्ट की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किए गए। वकील शाहिद आजमी ने आरोप लगाया था कि पुजारी गैंग ने आतंकवाद के आरोपियों का प्रतिनिधित्व करने को लेकर उन्हें धमकी दी थी। शाहिद आजमी की 2010 में हत्या कर दी गई थी।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...