back to top

रंगमंच और सामाजिक परिवर्तन विषय पर हुई स्टूडियो रिकॉर्डिंग

– वरिष्ठ रंगकर्मी पुनीत अस्थाना से बीएनए के प्रवक्ता मनोज मिश्रा ने की वार्ता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में संस्कृति विभाग के उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अकादमी अभिलेखागार हेतु साक्षात्कार एवं स्टूडियो रिकॉर्डिंग, रविवार 27 सितम्बर को गोमती नगर विपिन खंड स्थित अकादमी स्टूडियो में की गई। इसमें रंगमंच और सामाजिक परिवर्तन विषय पर रंगकर्म विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित भारतेन्दु नाट्य अकादमी के पूर्व निदेशक एवं अकादमी सम्मान से अलंकृत वरिष्ठ रंगकर्मी पुनीत अस्थाना से भारतेन्दु नाट्य अकादमी के प्रवक्ता मनोज मिश्रा ने सारगर्भित वार्ता की।
वरिष्ठ रंगकर्मी पुनीत अस्थाना के अनुसार सामाजिक परिवर्तन में रंगमंच की महती भूमिका है। श्रेष्ठ रंगकर्म न तो पूरी तरह से अपना संदेश सीधे सीधे दर्शकों पर थोप देता है और न ही वह उसे बहुत ज्यादा लाग लपेट के साथ प्रस्तुत करता है। रंगकर्म का मूल ध्येय ऐसा सशक्त संचार स्थापित करना है जो मंच से उठकर सीधे दर्शकों के दिल-ओ-दिमाग पर छा जाए। उसके बाद दर्शक सही गलत का निर्णय करे। उन्होंने एक प्रसंग बताया कि संध्याछाया नाटक के अंत में विदेश में बस गए बच्चों के कारण, भारत में नीरस जिंदगी बिता रहे वृद्ध-दम्पति आत्महत्या कर लेते हैं। यह दु:ख अंत देख कर वरिष्ठ रंगकर्मी हल्लो भइया इतने अधिक भावुक हो गए थे कि वे ह्लनहीं यह नहीं हो सकताह्व कहते हुए आॅडिटोरियम से निकल गए थे। दूसरी ओर उन्होंने बताया कि रंगकर्म दिव्यांग जनों को भी होनहार बना रहा है वहीं अंतमुर्खी बच्चों को मुखरित भी कर रहा है। उन्होंने थिएटर के नए लेखकों की प्रशंसा की वहीं नाट्य प्रस्तुतियों के प्रदर्शन स्थल को लेकर नए प्रयोगों की आवश्यकता पर जोर भी दिया। इस अवसर पर अकादमी की ओर से डॉ पवन कुमार ने कार्यक्रम का संयोजन एवं आमंत्रित अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

पुस्तक मेला : किताबों में तलाश रहे युवा सफलता का मंत्र

छींटाकशी के बीच साहित्य परिषद का काव्य समारोह और विमोचन लखनऊ। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अपनी तैयारी को इतनी धार दो कि...

समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ नहीं मिलता : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने आज याहियागंज दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...

नृत्य कार्यशाला में बच्चों ने सीखे कथक के गुर

लखनऊ। महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ एवं बिरजू महाराज कथक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय प्रस्तुतिपरक कथक नृत्य कार्यशाला...

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...