back to top

रणबीर कपूर की रामायण पार्ट-1 40 भाषाओं में होगी रिलीज

मुबई। रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1 की रिलीज को अब एक महीना से भी कम वक्त बचा है। फिल्म दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दर्शकों को इस फिल्म का लंबे वक्त से इंतजार है। ट्रेलर, टीजर और तमाम पोस्टर्स ने पहले ही फिल्म के बज को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है सिर्फ भारत ही नहीं, मेकर्स इस फिल्म को पूरी दुनिया में बड़े पैमाने पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. यही वजह है कि इसे करीब 40 भाषाओं में डब वर्जन के साथ रिलीज किए जाने की बात सामने आ रही है।

बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया है कि प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और उनकी टीम रामायण को बड़े पैमाने पर रिलीज करने की तैयारी में हैं। मेकर्स चाहते हैं कि उनकी ये फिल्म भारत की सबसे बड़ी रिलीज के तौर पर दुनियाभर में पेश की जाए। अपने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए टीम लंबे वक्त से काम भी कर रही है। सिनेमाकॉन 2026 और सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फिल्म के प्रमोशन की वजह भी यही थी सोर्स ने बताया कि सोनी पिक्चर्स को इंटरनेशनल डिस्ट्रिब्यूशन के लिए चुनना भी इसी प्लानिंग का एक हिस्सा है।

रिपोर्ट में कहा गया है, फिल्म पूरी दुनिया तक पहुंचे और उन्हें आकर्षित करे, इसके रामायण को लगभग 40 भाषाओं में डब किया गया है। इसका नतीजा ये होगा कि सबटाइटल पर निर्भर रहने की बजाय, दर्शक फिल्म को उस भाषा में देख पाएंगे, जिसे वो समझते हैं। ये पहली बार है कि किसी भारतीय फिल्म को इस बड़े पैमाने पर डब किया गया है। फिल्म कौन-सी भाषाओं में डब की गई है, इसकी पूरी लिस्ट एक या दो हफ्ते में जारी कर दी जाएगी। रामायण दो पार्ट में बन रही है पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज होगा। वहीं इसका दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा।

रणबीर कपूर इसमें भगवान राम, साई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्म और अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में नजर आने वाले हैं. इन मुख्य किरदारों के अलावा भी कई अहम रोल में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। एआर रहमान और हैंस जिमर ने इसमें संगीत दिया है। 20 अक्टूबर से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

यूपी के 5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर, 31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन; मिल सकती है 1.08 लाख तक सब्सिडी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री सूर्य...

कथा के विरोध पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं

गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा और सनातन धर्म के विरोध को लेकर टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के गोंडा...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

मध्य प्रदेश में पिता की हैवानियत, 6 साल की बेटी की हत्या कर पत्नी को भी किया लहूलुहान

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

बेटी राशा और बेटे के साथ महाकाल के दरबार पहुंचीं रवीना टंडन, बोलीं- आज का दिन मेरे लिए बेहद सौभाग्यशाली

उज्जैन: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन मंगलवार को अपने दोनों बच्चों के साथ उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन...

ग्रीस में रोमांटिक छुट्टियां मना रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिखी शानदार केमिस्ट्री; जेह की तस्वीर भी छाई

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों ग्रीस में परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही...