back to top

रिलीज के 10 दिन पहले ही रामायण ने कमा डाले 24 करोड़

मुंबई। रामायण फिल्म ने रिलीज के पहले ही अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। फिल्म के टिकट धड़ल्ले से बुक किए जा रहे हैं रणबीर कपूर की फिल्म रामायण सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अभी से ही इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच भारी उत्सुकता नजर आ रही है. इसका अंदाजा फिल्म की शानदार एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है। इस फिल्म की रिलीज को अभी 10 दिन बचा है और अभी ही इसने 24 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के ढाई लाख से ज्यादा टिकट्स बिक चुके हैं। इस फिल्म को 4000 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनाया जा रहा है।

जरा सोचिए कि अगर रिलीज के 10 दिन पहले ही फिल्म का ऐसा कमाल बॉक्स आॅफिस पर देखने को मिल रहा है तो फिर रिलीज के ठीक पहले तक एडवांस बुकिंग के आंकड़े कहां तक जा सकते हैं। 5 नवंबर 2026 को फिल्म रिलीज होने जा रही है। ऐसी उम्मीद है कि रिलीज के 4 दिन पहले इसकी एडवांस बुकिंग में भारी इजाफा देखने को मिल सकता है। फिलहाल ये आंकड़े तो पहले दिन की एडवांस बुकिंग के बताए जा रहे हैं।

एडवांस बुकिंग से रामायण फिल्म ने रिपोर्ट्स के मुताबिक 23.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा दिया है। फिल्म के अब तक 2.5 लाख से ज्यादा टिकट्स प्री सेल्स में बिक गए हैं। वहीं दूसरी तरफ बिना ब्लॉक सीट्स के नेट कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 10.57 करोड़ कमा लिए हैं। अभी तो फिल्म की विदेश की एडवांस बुकिंग के आंकड़े नहीं आए हैं। ये आंकड़े 26 अक्टूबर 2026 तक के हैं और 161 शहरों में अलग-अलग शोज के लिए फिल्म के इतने सारे टिकट्स बिक गए हैं। अब जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज की तारीख नजदीक आएगी वैसे-वैसे फिल्म की एडवांस बुकिंग में चौंकाने वाला इजाफा देखने को मिल सकता है।

रणबीर कपूर की रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है जिनके नाम देश की सबसे बड़ी फिल्म दंगल का रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं फिल्म में साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री से कलाकारों को लिया गया है। फिल्म में रावण के रोल में यश की चर्चा काफी ज्यादा है। वहीं मां सीता के रोल में साई पल्लवी को फाइनल किया गया है। एआर रहमान और कुमार विश्वास की जोड़ी संगीत के क्षेत्र में पहले ही फैंस को मंत्रमुग्ध कर रही है।

वहीं अन्य कास्ट की बात करें तो इसमें जटायू के रोल में अनुपम खेर, हनुमान के रोल में सनी देओल और लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे को कास्ट किया गया है। फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को रिलीज हो रहा है। वहीं इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2028 को रिलीज किया जा सकता है जो पहले 2027 में रिलीज होना था। हालांकि इसकी भी अभी आॅफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

RELATED ARTICLES

यूपी के 5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर, 31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन; मिल सकती है 1.08 लाख तक सब्सिडी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री सूर्य...

कथा के विरोध पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं

गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा और सनातन धर्म के विरोध को लेकर टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के गोंडा...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

मध्य प्रदेश में पिता की हैवानियत, 6 साल की बेटी की हत्या कर पत्नी को भी किया लहूलुहान

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

बेटी राशा और बेटे के साथ महाकाल के दरबार पहुंचीं रवीना टंडन, बोलीं- आज का दिन मेरे लिए बेहद सौभाग्यशाली

उज्जैन: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन मंगलवार को अपने दोनों बच्चों के साथ उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन...

ग्रीस में रोमांटिक छुट्टियां मना रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिखी शानदार केमिस्ट्री; जेह की तस्वीर भी छाई

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों ग्रीस में परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही...