back to top

3 इडियट्स’ का रैंचो सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं… आमिर खान ने तोड़ी गलतफहमी

लंदन फिल्म फेस्टिवल में बोले आमिर, बोले-वांगचुक के काम का सम्मान जरूरी, अनशन खत्म करने की भी अपील

नई दिल्ली। अभिनेता आमिर खान ने स्पष्ट किया है कि उनकी सुपरहिट फिल्म 3 इडियटस में निभाया गया ‘रैंचो’ का किरदार सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वागचुग पर आधारित नहीं था। उन्होंने इसे एक “गलत धारणा” करार देते हुए कहा कि फिल्म के निर्माण के दौरान टीम को वांगचुक के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

दरअसल, लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में आयोजित सवाल-जवाब सत्र के दौरान आमिर खान से वांगचुक के हालिया विरोध प्रदर्शन और अनशन को लेकर प्रतिक्रिया मांगी गई। इस दौरान आमिर ने साफ शब्दों में कहा कि फिल्म की कहानी और किरदार का वांगचुक से कोई संबंध नहीं है।

आमिर ने कहा, जब हम 3 इडियट्स’ बना रहे थे, उस समय मुझे, निर्देशक राजकुमार हिरानी और लेखक अभिजात जोशी किसी को भी सोनम वांगचुक के बारे में जानकारी नहीं थी। हम उन्हें नहीं जानते थे। यह धारणा पूरी तरह गलत है।हालांकि, आमिर ने वांगचुक के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके काम का सम्मान करना जरूरी है, भले ही उसका फिल्म से कोई संबंध न हो। उन्होंने कहा कि समाज के लिए वांगचुक जो कर रहे हैं, वह सराहनीय है।

ओमी वैद्य के दावे पर भी दिया जवाब :हाल ही में फिल्म में ‘चतुर’ का किरदार निभाने वाले ओम वैद्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा कर दावा किया था कि ‘रैंचो’ का किरदार वांगचुक से प्रेरित था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आमिर ने कहा, मैंने उनका वीडियो देखा, लेकिन वह गलत हैं।

अनशन खत्म करने की अपील : आमिर खान ने वांगचुक के अनशन को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि उनकी सेहत सभी के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने अपील की कि वांगचुक अपना अनशन समाप्त करें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आमिर ने कहा, हम सभी उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं और उम्मीद करते हैं कि इसका सकारात्मक समाधान निकले।साल 2009 में रिलीज हुई ‘3 इडियट्स’, जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था, भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है। इसमें आमिर खान ने फुनसुख वांगडू उर्फ ‘रैंचो’ का किरदार निभाया था, जो शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाता है और नए सोच को बढ़ावा देता है।

RELATED ARTICLES

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले-  ब्रिक्स देशों को आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए  

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को व्यापार एवं निवेश संबंधी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर आर्थिक चुनौतियों...

एआई से 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल के दौर में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अक की मदद से अपनी तस्वीरों को 80...

सैयारा स्टार अनीत पड्डा की सीरीज हुंकार का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म सैयारा से स्टार बनीं अनीत पड्डा अब सीरीज हुंकार में नजर आने वाली हैं। आज इस सीरीज...

गणेश उत्सव : बप्पा के स्वागत के लिए इको फ्रेंडली मूर्तियों की मांग ज्यादा

गणेश उत्सव 14 सितंबर से शुरू हो रहा है लखनऊ। गणेशोत्सव को लेकर राजधानी लखनऊ में बप्पा की मनमोहक मूर्तियों से बाजार पूरी तरह से...

आज लखनऊ में होगा साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 का शुभारंभ 20 सितंबर तक लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहा गोमती पुस्तक महोत्सव लखनऊ। कवियों, कहानीकारों और...

विवेकानंद के विचारों से युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश

लखनऊ। विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट आॅफ पेलियोसाइंसेज, 53 यूनिवर्सिटी रोड, बाबूगंज, हसनगंज, लखनऊ में राष्ट्र सेविका समिति...

दान का पहला अधिकार जरूरतमंद परिवार की मदद करना : विहसंत सागर जी महाराज

  लखनऊ। आशियाना जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के अंतर्गत पूज्य उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ने आज प्रवचन में दान के महत्व...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले-  ब्रिक्स देशों को आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए  

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को व्यापार एवं निवेश संबंधी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर आर्थिक चुनौतियों...

एआई से 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल के दौर में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अक की मदद से अपनी तस्वीरों को 80...