back to top

 रामपुर : न्यूजीलैंड से आए युवक ने सौतेले पिता को गोली मारकर हत्या की, दो गिरफ्तार

रामपुर।  रामपुर जिले में 30 वर्षीय एक व्यवसायी की उसके कार सर्विस सेंटर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह वारदात उसके 22 वर्षीय सौतेले बेटे ने की, जो हत्या से पांच दिन पहले न्यूजीलैंड से आया था। उसने कहा कि हत्या का कारण उसकी 49 वर्षीय मां की उससे उम्र में काफी छोटे एक व्यक्ति से दूसरी शादी को लेकर नाराजगी थी। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने पत्रकारों को बताया कि 10 अक्टूबर को हुई इस हत्या के 48 घंटे के भीतर आरोपी अवदीप सिंह और उसके रिश्तेदार राजनदीप सिंह (23) को मिलक खानम इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अपराध में कथित रूप से इस्तेमाल आल्टो कार, तीन आग्नेयास्त्र, छह कारतूस भी बरामद किए हैं। उन्होंने कहा, 10 अक्टूबर की शाम मिलक खानम इलाके में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। उसकी दुकान के बाहर एक गाड़ी रुकी, और दो हमलावरों ने बाहर निकलकर गोलीबारी की जिसमें उस व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद उसके पिता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई।अधिकारी के अनुसार, इस घटना का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध था और इसे कई लोगों के बीच प्रसारित किया गया था। सिंह ने कहा, ैफुटेज और अन्य सबूतों की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनमें से एक मृतक की पत्नी का पहली शादी से बेटा है, जबकि दूसरा उसकी बुआ का बेटा है। दोनों रिश्तेदार हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया, ऐसा लगता है कि यह हत्या पारिवारिक झगड़े का नतीजा है। मृतक ने अपने से काफी बड़ी उम्र की महिला से शादी की थी। महिला के पहले पति से हुए बेटे उसकी दोबारा शादी करने के फैसले से खुश नहीं थे, और शुरुआती जांच से पता चलता है कि इसी नाराजगी की वजह से हत्या की गई। पुलिस के एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला कि अवदीप हत्या से करीब पांच दिन पहले ही न्यूजीलैंड से लौटा था और उसने नवजोत की हत्या के लिए राजनदीप सिंह के साथ मिलकर साजिश रची थी।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी अपनी मां कमल कौर की नवजोत से शादी के खिलाफ था, क्योंकि नवजोत उसकी मां से काफी छोटा था। कमल कौर ने अपने पहले पति की मौत के बाद नवजोत से शादी की थी। पुलिस के मुताबिक, उसके दो बेटे- अवदीप और जोगनप्रीत सिंह – जो न्यूजीलैंड में रहते हैं, इस शादी से खुश नहीं थे। नवजोत के पिता निशान सिंह ने दावा किया कि उनकी बहू के बेटों ने शादी का विरोध किया था और उन्होंने अपनी बहू के लिए सुरक्षा की मांग की है।

RELATED ARTICLES

यूपी के 5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर, 31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन; मिल सकती है 1.08 लाख तक सब्सिडी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री सूर्य...

कथा के विरोध पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं

गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा और सनातन धर्म के विरोध को लेकर टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के गोंडा...

मध्य प्रदेश में पिता की हैवानियत, 6 साल की बेटी की हत्या कर पत्नी को भी किया लहूलुहान

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

बेटी राशा और बेटे के साथ महाकाल के दरबार पहुंचीं रवीना टंडन, बोलीं- आज का दिन मेरे लिए बेहद सौभाग्यशाली

उज्जैन: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन मंगलवार को अपने दोनों बच्चों के साथ उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन...

ग्रीस में रोमांटिक छुट्टियां मना रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिखी शानदार केमिस्ट्री; जेह की तस्वीर भी छाई

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों ग्रीस में परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही...