back to top

राहुल वायनाड से राहुल की उम्मीदवार का मतलब है कि कांग्रेस केरल में वाम को निशाना बनाने जा रही है: करात

नई दिल्ली। माकपा और भाकपा ने रविवार को कहा कि वायनाड संसदीय क्षेत्र से राहुल गांधी को मैदान में उतारने के कांग्रेस के फैसले से संकेत मिलता है कि पार्टी केरल में वाम मोर्चा को निशाना बनाना चाहती है और पार्टी ने जोर देकर कहा कि वे उनकी हार सुनिश्चित करने का काम करेंगे।

सदस्य प्रकाश करात ने संवाददाताओं को बताया

माकपा पोलितब्यूरो के सदस्य प्रकाश करात ने संवाददाताओं को बताया, उनकी प्राथमिकता अब केरल में वाम मोर्चा के खिलाफ लड़ना है। यह भाजपा से लड़ने की कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रतिबद्धता के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि पार्टी इस कदम का विरोध करेगी। करात ने कहा, वाम मोर्चा के खिलाफ राहुल गांधी जैसे उम्मीदवार चुनने का मतलब है कि कांग्रेस केरल में वाम दलों को निशाना बनाने जा रही है। यह एक ऐसी चीज है जिसका हम पुरजोर विरोध करेंगे और इस चुनाव में, हम वायनाड में राहुल गांधी की हार सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे। भाकपा नेता डी राजा ने भी कांग्रेस के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है।

इसका कोई मतलब नहीं है

राजा ने कहा, इसका कोई मतलब नहीं है। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि कांग्रेस यहां क्या राजनीति खेल रही है। केरल में भाजपा कहीं मुकाबले में नही है। यह मुकाबला वाम मोर्चा बनाम कांग्रेस नेतृत्व वाली संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा है। केरल में राहुल गांधी के चुनाव लडऩे से देश को आखिर क्या संदेश मिल रहा है। चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए तिरुवनंतपुरम आए माकपा महासचिव सीताराम एचुरी ने कहा कि उम्मीदवारों पर फैसला करना राजनीतिक पार्टी का एक आंतरिक मामला होता है और किसी अन्य पार्टी को इसमें हस्तक्षेप करने की आवश्यकता नहीं है।

RELATED ARTICLES

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

स्वच्छ हवा में यूपी का परचम, इंदौर को पीछे छोड लखनऊ देश में नंबर-1

आगरा, गाजियाबाद, कानपुर और प्रयागराज समेत 16 शहरों ने टॉप रैंकिंग में बनाई जगह वार्ड स्तर पर भी यूपी की उपलब्धि, लखनऊ का...

नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन जड़ों से जुड़ी रहे, हृदय में भारत हो : सीएम योगी

वेंकटचलम (नेल्लोर)। स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 25वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर...