back to top

चुनाव से पहले राहुल का बड़ा वादा: हर गरीब के खाते में देंगे 72 हजार रुपए सालाना

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनने पर देश के हर गरीब परिवार को सालाना 72 हजार रुपए दिए जायंगे। गांधी ने इसे गरीबी पर आखिरी प्रहार करार देते हुए कहा कि इससे देश के पांच करोड़ परिवारों यानी 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला जा सकेगा।

राहुल गांधी के वादों की अहम बातें

72 हजार रुपये सालाना इनकम
20 प्रतिशत गरीबों को आय गारंटी का लाभ
5 करोड़ परिवारों को मिलेगा लाभ
25 करोड़ लोगों को मिलेगा योजना का लाभ

पार्टी की कार्य समिति की बैठक के बाद गांधी

पार्टी की कार्य समिति की बैठक के बाद गांधी ने संवाददाताओं से कहा, पिछले पांच वर्षों में देश की जनता को बहुत मुश्किलें सहनी पड़ी हैं। हमने निर्णय लिया और हम हिंदुस्तान के लोगों को न्याय देने जा रहे हैं। यह न्याय न्यूनतम आय गारंटी है। ऐसी योजना दुनिया में कहीं नहीं है। उन्होंने कहा, हम 12000 रुपए महीने तक की आय वाले परिवारों को न्यूनतम आय गारंटी देंगे। कांग्रेस गारंटी देती है कि वह देश में 20 फीसदी सबसे गरीब परिवारों में से प्रत्एक को हर साल 72000 रुपए देगी। यह पैसा उनके बैंक खाते में सीधा डाल दिया जाएगा। राहुल ने कहा, अगर मोदी जी सबसे अमीर लोगों को पैसा दे सकते हैं तो कांग्रेस भी सबसे गरीब लोगों को पैसा देगी।

सबसे बड़ी न्यूनतम आय योजना करार देते हुए

इसे दुनिया की सबसे बड़ी न्यूनतम आय योजना करार देते हुए उन्होंने कहा, यह गरीबी पर आखिरी प्रहार है। यह योजना चरणबद्घ तरीके से चलाई जाएगी। यह बहुत ही प्रभावशाली और सोची समझी योजना है। हमने योजना पर कई अर्थशास्त्रियों से विचार-विमर्श किया है । गांधी ने कहा कि पूरा आकलन कर लिया गया। सब कुछ तय कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इससे पांच करोड़ परिवार यानी 25 करोड़ लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा, आप याद रखिए कि हमने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 10 दिन में किसानों के कर्ज माफ करने का वादा किया था जिसे पूरा किया।

हम 20 फीसदी सबसे गरीब लोगों के साथ न्याय करेंगे

मैं फिर वादा कर रहा हूं कि हम 20 फीसदी सबसे गरीब लोगों के साथ न्याय करेंगे और साल का 72 हजार रुपए देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, प्रधानमंत्री ने कहा कि साढ़े तीन रुपए किसानों को दिए तो संसद में ताली बजी। भाइयों और बहनों आपको गुमराह किया जा रहा है। वो आपको साढ़े तीन रुपए देते हैं और निजी हवाई जहाज वालों को लाखों करोड़ रुपए देते हैं। बाद में गांधी ने ट्वीट किया, आज एक ऐतिहासिक दिन है। आज के दिन कांग्रेस ने गरीबी पर आखिरी प्रहार किया है। पांच करोड़ परिवारों को सालाना 72 हजार रुपए दिए जाएंगे। बदलाव का समय आ गया है।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...