back to top

राफेल: न्यायालय के अवमानना नोटिस पर राहुल गांधी ने दाखिल किया जवाब

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मामले में फैसले पर उनकी टिप्पणियों को लेकर जारी अवमानना नोटिस पर सोमवार को उच्चतम न्यायालय में नया हलफनामा दाखिल किया और चौकरीदार चोर है वाली टिप्पणी शीर्ष अदालत के हवाले से कहने पर एक बार फिर खेद व्यक्त किया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने इसके साथ ही भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी

कांग्रेस अध्यक्ष ने इसके साथ ही भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी द्वारा दायर आपराधिक अवमाना याचिका खारिज करने का अनुरोध किया और कहा कि यह न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग है। राहुल गांधी ने नए हलफनामे में राफेल फैसले का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में चौकीदार चोर है टिप्पणी करने पर खेद व्यक्त किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने हलफनामे में कहा कि यह स्पष्ट है कि कोई भी अदालत कभी ऐसा नहीं करेगी और इसलिए न्यायालय के आदेश के बारे में दुर्भाग्यपूर्ण संदर्भ (इसके लिए मैं खेद प्रकट करता हूं) और राजनीतिक नारा राजनीतिक प्रचार के जोश में एक ही सांस में मिल गया जिसका यह अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए था कि न्यायालय ने इस मुद्दे पर कोई निष्कर्ष निकाला था।

अनादर करने की उनकी कोई मंशा नहीं थी

शीर्ष अदालत ने लेखी की आपराधिक अवमानना याचिका पर 23 अप्रैल को राहुल गांधी को नोटिस जारी किया था। राहुल गांधी ने अपने हलफनामे में कहा कि दूर-दूर तक न्यायालय को राजनीतिक परिदृश्य में लाने या जो न्यायालय ने कहा ही नहीं था, उसे उसका बताकर उसका अनादर करने की उनकी कोई मंशा नहीं थी। गांधी ने कहा कि सरकार और सत्तारूढ़ दल के अनेक अंग लगातार कह रहे हैं कि पिछले साल 14 दिसंबर के फैसले में शीर्ष अदालत ने इस सौदे के विभिन्न पहलुओं पर सरकार को क्लीन चिट दी है।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राफेल का मुद्दा पिछले कई महीनों से देश के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों में सबसे ज्यादा प्रमुख रहा है लेकिन मामला न्यायालय के अधीन होने के बावजूद इस पर मीडिया और समाज में तीखी बहस छिड़ी हुई है। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ के समक्ष राहुल गांधी के वकील ने इस मामले का उल्लेख करते हुए अपना हलफनामा दाखिल करने की अनुमति चाही। पीठ ने उन्हें यह अनुमति प्रदान कर दी। शीर्ष अदालत ने पहले कहा था कि राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक अवमानना याचिका पर 30 अप्रैल को सुनवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में भारत ने चार स्वर्ण समेत कुल 15 पदक जीते

अहमदाबाद। मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में चार स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर...

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को मिला राज कपूर अवार्ड

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान और महाराष्ट्र से लंबे समय से जुड़े रहने के लिए प्रतिष्ठित राज...

‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस फिल्म में...

गणेश उत्सव : शहर में बन रहे भव्य पूजा पंडाल बने आकर्षण का केन्द्र

लखनऊ। राजधानी में जल्द ही गणेश चतुर्थी की धूम शुरू होने वाली है। जगह-जगह पर पंडाल बनाने की तैयारी जोरों पर है। इस बार...

श्री कृष्ण की छठी पर भंडारे का आयोजन

लखनऊ। शिव सरस्वती मंदिर सेवा समिति बुद्धेश्वर लखनऊ द्वारा आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपरांत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर प्रांगण...

सर्वेश अस्थाना मुस्कान के पर्याय है : डॉ विद्याबिन्दु सिंह

लखनऊ। स्माइलमैन सर्वेश अस्थाना पर डॉ सुरभि द्वारा लिखी गयी पुस्तक 'शब्द सारथी:सर्वेश अस्थाना' का लोकार्पण उनके ही जन्मदिन पर हिंदी संस्थान में हुआ।...

पर्युषण पर्व संयम धर्म की साधना का पर्व, कल्पसूत्र का वाचन प्रारंभ

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्वेतांबर जैन दादाबाड़ी में चल रहे पर्युषण पर्व के तीसरे दिन सभी धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। नित्य प्रतिक्रमण एवं...

‘नीब करौरी बाबा’ का अनकहा पहलू दिखाती है फिल्म ‘हनुमान अंश’

लखनऊ। गत मई में प्रख्यात संत नीब करौरी बाबा पर फिल्म 'श्री बाबा नीब करौरी महाराज' आई थी। आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म...

विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में भारत ने चार स्वर्ण समेत कुल 15 पदक जीते

अहमदाबाद। मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में चार स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर...