back to top

पत्थर से भगवान बनाने की प्रक्रिया है प्राण प्रतिष्ठा : आचार्य सुबल सागर

इंसान अपने कषायों को भी त्यागकर भगवान बन सकता है — उपाध्याय विहसंत सागर जी महाराज
लखनऊ। इंदिरा नगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में आज पहली बार लखनऊ में चल रहे चातुर्मास के दौरान आचार्य सुबल सागर जी महाराज एवं उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज का मंगल प्रवचन कार्यक्रम एक ही मंच पर हुआ। दोनों संतों का एक साथ मंगल प्रवचन होना लखनऊ में प्रथम अवसर रहा। आचार्य सुबल सागर जी महाराज ने प्राण प्रतिष्ठा के महत्व को समझाते हुए कहा कि पत्थर से भगवान बनाने की प्रक्रिया ही प्राण प्रतिष्ठा है। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण अवसर है। उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ने कहा कि इंसान अपने कषायों को भी त्यागकर भगवान बन सकता है। उन्होंने कहा कि क्रोध, मान, माया और लोभ जैसी कषायों का त्याग करके मनुष्य आत्मशुद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ सकता है और अपने जीवन को भगवान बनने की दिशा में ले जा सकता है। आगामी प्राण प्रतिष्ठा में बनने वाले भगवान के माता-पिता धनकुमार जैन एवं उषा जैन, सौधर्म इंद्र अखिलेश जैन एवं शुक्ति जैन तथा दूसरी पंचकल्याणक रथ के माता-पिता पी.के. जैन एवं विमला जैन का समाज की ओर से स्वागत किया गया। गोद भराई की रस्म के मद्देनजर सभी का फल एवं मिष्ठान्न भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिषेक जैन, ऋषभ जैन, पी.के. जैन, आदिश कुमार जैन, चंद्र प्रकाश जैन, अखिलेश जैन, अजय जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि आगामी 2 अक्टूबर को अहिंसा दिवस के रूप में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्राण प्रतिष्ठा में बनने वाले सभी पात्रों का एक साथ सम्मान समारोह अहिंसा वाटिका में रखा गया है। इससे पूर्व दिगंबर जैन मंदिर से एक बड़ी भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होकर अहिंसा वाटिका पहुंचेगी। कार्यक्रम में आचार्य सुबल सागर जी महाराज एवं उपाध्याय विहसंत सागर जी महाराज का सान्निध्य प्राप्त होगा।

ऊंची आवाज नहीं, ऊंचे विचार इंसान को बड़ा बनाते हैं
लखनऊ। दिगंबर जैन मंदिर इन्दिरा नगर प्रवचन में पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर जी महाराज ने कहा कि बड़ा बनने के लिए ऊंची आवाज नहीं, बल्कि ऊंचे विचारों की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि सम्मान उम्र से नहीं, बल्कि अच्छे व्यवहार, उत्तम संस्कारों और श्रेष्ठ कार्यों से प्राप्त होता है। व्यक्ति की वास्तविक पहचान उसके कर्मों और आचरण से होती है। उपाध्याय श्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को जीवन में विनम्रता, सदाचार और सेवा भावना अपनाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने विचारों को श्रेष्ठ बनाता है, वही समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करता है।

RELATED ARTICLES

पुस्तक मेला : किताबों में तलाश रहे युवा सफलता का मंत्र

छींटाकशी के बीच साहित्य परिषद का काव्य समारोह और विमोचन लखनऊ। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अपनी तैयारी को इतनी धार दो कि...

समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ नहीं मिलता : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने आज याहियागंज दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...

नृत्य कार्यशाला में बच्चों ने सीखे कथक के गुर

लखनऊ। महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ एवं बिरजू महाराज कथक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय प्रस्तुतिपरक कथक नृत्य कार्यशाला...

यूपी के 5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर, 31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन; मिल सकती है 1.08 लाख तक सब्सिडी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री सूर्य...

कथा के विरोध पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं

गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा और सनातन धर्म के विरोध को लेकर टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के गोंडा...

मध्य प्रदेश में पिता की हैवानियत, 6 साल की बेटी की हत्या कर पत्नी को भी किया लहूलुहान

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

बेटी राशा और बेटे के साथ महाकाल के दरबार पहुंचीं रवीना टंडन, बोलीं- आज का दिन मेरे लिए बेहद सौभाग्यशाली

उज्जैन: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन मंगलवार को अपने दोनों बच्चों के साथ उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन...

ग्रीस में रोमांटिक छुट्टियां मना रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिखी शानदार केमिस्ट्री; जेह की तस्वीर भी छाई

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों ग्रीस में परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही...