back to top

स्मृति के पास 4.71 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति

अमेठी (उप्र)। अमेठी से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने चुनावी हलफनामे में 4.71 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने वाली ईरानी के हलफनामे के अनुसार स्मृति के पास 1.75 करोड़ की चल संपत्ति और 2.96 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।

1.45 करोड़ रुपए मूल्य की कृषि योग्य भूमि

इसमें 1.45 करोड़ रुपए मूल्य की कृषि योग्य भूमि और 1.50 करोड़ की आवासीय इमारत शामिल है। हलफनामे के अनुसार 31 मार्च तक स्मृति के पास 6 लाख 24 हजार रुपए नकद और बैंक खाते में 89 लाख से ज्यादा की रकम जमा है। उनके पास राष्ट्रीय बचत योजना और डाक विभाग की योजना में 18 लाख रुपयों से ज्यादा की रकम जमा है जबकि 1.05 लाख रुपए के अन्य निवेश हैं।

स्मृति के पास 13.14 लाख रुपए…

अमेठी से भाजपा के टिकट पर खड़ी स्मृति के पास 13.14 लाख रुपए मूल्य की गाड़ियां और 21 लाख रुपए मूल्य के गहने भी हैं। उनके खिलाफ कोई एफआईआर लंबित नहीं है और न ही उनपर कोई कर्ज है। हलफनामे के अनुसार ईरानी ने 1991 में हाईस्कूल की परीक्षा पास की, 1993 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से 1994 में तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया लेकिन उन्होंने यह पाठ्यक्रम पूरा नहीं किया। वहीं उनके पति जुबिन ईरानी के पास 1. 69 करोड़ रुपए की चल और 2.97 करोड़ की अचल संपत्ति है।

RELATED ARTICLES

स्विगी ने खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायतों के लिए समर्पित हेल्पलाइन की शुरू

नयी दिल्ली। खाद्य व पेय पदार्थों की आनलाइन आर्डर पर आपूर्ति करने वाले मंच स्विगी ने ग्राहकों के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन शुरू करने...

हाफ मैराथन के दौरान पूर्व वैज्ञानिक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

पुणे। महाराष्ट्र के सातारा जिले में हाफ मैराथन के दौरान पुणे के 65 वर्ष के एक पूर्व वैज्ञानिक की दिल का दौरा पड़ने से...

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर घटा लेकिन निचले इलाकों में अब भी बाढ़ जैसे हालात

वाराणसी / लखीमपुर खीरी / बाराबंकी । वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर रविवार को घट गया लेकिन शहर के निचले इलाकों और वरुणा...

हरतालिका तीज 14 को, सुहागिने पति के लिए रखेंगी निर्जला व्रत

लखनऊ। हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी...

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज की 82वीं व्यास पूजा को भक्तों ने श्रद्धापूर्वक मनाया

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी परम पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज की 82 वीं व्यास पूजा (आविर्भाव दिवस) सम्पूर्ण विश्व...

बुद्ध संस्कृति एवं उपदेशों पर आधारित नृत्य-नाटिका ने मोहा मन

लखनऊ। बुद्धिस्ट आर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन, काकोरी, लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय बौद्ध साहित्य, कला एवं संस्कृति की समृद्ध विरासत से जोड़ने के उद्देश्य...

एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता प्रथम, श्रेया सिंह रही द्वितीय

लखनऊ। एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता और श्रेया के बाद संस्कृति एवं आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार कृति, सिक्की, ऋचा एवं...

सत्ता और अहंकार की कहानी ने छोड़ी गहरी छाप

नाटक कथा एक कंस की ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध लखनऊ। संकृति मंत्रालय भारत सरकार के सययोगा से नाट्य संस्था भरत रंग, लखनऊ द्वारा...

डिजिटल मूविंग झांकी में श्रीकृष्ण ने अघासुर का किया वध

8 सितंबर को कालिया मर्दन की झांकी एवं बच्चों के नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित...