back to top

प्रिंसिपल ने 10 साल की बच्ची को हवश का शिकार, डिस्लेक्सिया से ग्रस्त थी नाबालिग 

बेंगलुरु। कर्णाटक के बेंगलुरु में एक 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्कूल परिसर के भीतर डिस्लेक्सिया से ग्रस्त 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 65 वर्षीय आरोपी स्कूल का मालिक भी है। वर्थुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब साढ़े दस बजे स्कूल परिसर के एक क्लासरूम में यह घटना हुई। पुलिस ने बताया कि प्रिंसिपल बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उसने बताया कि घर आकर बच्ची ने पूरी बात अपनी मां को बताई, जिसे सुनकर वह बच्ची को मेडिकल जांच के लिए पास के अस्पताल में ले गई।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बच्ची की मां से मिली तहरीर के आधार पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी बताया, हमारी टीम ने स्कूल के प्रिंसिपल को पकड़ लिया और बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि बच्ची की मां गृहणी हैं और उसके पिता की बीमारी के कारण 2020 में मृत्यु हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...