back to top

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ 24 जनवरी को कुंभ में होगें शामिल

प्रयागराज। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ आगामी 24 जनवरी को यहां कुंभ मेले में आएंगे और लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन करने के साथ ही संगम भी जाएंगे। जिला सूचना विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मॉरीशस के प्रधानमंत्री जगन्नाथ 24 जनवरी को वाराणसी से विमान से प्रयागराज आएंगे और उसी दिन दोपहर 12:30 बजे यहां से प्रस्थान कर जाएंगे। मॉरीशस के प्रधानमंत्री के अलावा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का भी कुंभ मेले में आने का कार्यक्रम है।

वह उसी दिन वाराणसी के लिए रवाना होंगे

सूचना विभाग की विज्ञप्ति के मुताबिक, हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर दो दिवसीय प्रवास पर सोमवार की शाम में प्रयागराज पहुंच रहे हैं। वह वाराणसी में प्रवासी भारतीय दिवस में शामिल होने के बाद सोमवार की शाम को प्रयागराज पहुंचेंगे और विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वहीं दूसरी ओर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 21 जनवरी को सुबह 10:30 बजे बम्हरौली हवाईअड्डा पर उतरेंगे और वहां से चलकर कुंभ क्षेत्र पहुंचेंगे। रावत दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और महामंत्री के साथ ही विभिन्न अखाड़े के प्रतिनिधियों एवं संतों से मिलेंगे। वह उसी दिन वाराणसी के लिए रवाना होंगे।

RELATED ARTICLES

स्विगी ने खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायतों के लिए समर्पित हेल्पलाइन की शुरू

नयी दिल्ली। खाद्य व पेय पदार्थों की आनलाइन आर्डर पर आपूर्ति करने वाले मंच स्विगी ने ग्राहकों के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन शुरू करने...

हाफ मैराथन के दौरान पूर्व वैज्ञानिक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

पुणे। महाराष्ट्र के सातारा जिले में हाफ मैराथन के दौरान पुणे के 65 वर्ष के एक पूर्व वैज्ञानिक की दिल का दौरा पड़ने से...

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर घटा लेकिन निचले इलाकों में अब भी बाढ़ जैसे हालात

वाराणसी / लखीमपुर खीरी / बाराबंकी । वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर रविवार को घट गया लेकिन शहर के निचले इलाकों और वरुणा...

हरतालिका तीज 14 को, सुहागिने पति के लिए रखेंगी निर्जला व्रत

लखनऊ। हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी...

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज की 82वीं व्यास पूजा को भक्तों ने श्रद्धापूर्वक मनाया

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी परम पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज की 82 वीं व्यास पूजा (आविर्भाव दिवस) सम्पूर्ण विश्व...

बुद्ध संस्कृति एवं उपदेशों पर आधारित नृत्य-नाटिका ने मोहा मन

लखनऊ। बुद्धिस्ट आर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन, काकोरी, लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय बौद्ध साहित्य, कला एवं संस्कृति की समृद्ध विरासत से जोड़ने के उद्देश्य...

एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता प्रथम, श्रेया सिंह रही द्वितीय

लखनऊ। एकल नृत्य प्रतियोगिता में अर्पिता और श्रेया के बाद संस्कृति एवं आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार कृति, सिक्की, ऋचा एवं...

सत्ता और अहंकार की कहानी ने छोड़ी गहरी छाप

नाटक कथा एक कंस की ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध लखनऊ। संकृति मंत्रालय भारत सरकार के सययोगा से नाट्य संस्था भरत रंग, लखनऊ द्वारा...

डिजिटल मूविंग झांकी में श्रीकृष्ण ने अघासुर का किया वध

8 सितंबर को कालिया मर्दन की झांकी एवं बच्चों के नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित...