back to top

प्रधानमंत्री मोदी ने मेट्रो विस्तार का किया उद्घाटन, सेवाएं शनिवार से होंगी शुरू

नई दिल्ली/गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर 9.4 किलोमीटर लंबे दिलशाद गार्डन – न्यू बस अड्डा सेक्शन का उद्घाटन किया। इसे यात्रियों के लिए शनिवार को खोला जाएगा। इस नए सेक्शन के साथ दिल्ली मेट्रो गाजियाबाद के अंदरूनी इलाके में पहली बार प्रवेश करेगी और गाजियाबाद तथा साहिबाबाद के औद्योगिक क्षेत्रों तक यह पहुंचेगी।

डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक

डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल ने बताया, दिलशाद गार्डन से गाजियाबाद के शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा) तक रेड लाइन विस्तार पर यात्री सेवाएं शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू होंगी। दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा के बीच रेड लाइन के इस खंड पर शहीदों के सम्मान में दो स्टेशनों का नाम बदला गया है। डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर मेजर मोहित शर्मा राजेंद्र नगर स्टेशन कर दिया गया है और नया बस अड्डा का नाम शहीद स्थल (नया बस अड्डा) किया गया है। इस खंड पर छह अन्य स्टेशन-शहीद नगर, राजबाग, राजेन्द्र नगर, श्याम पार्क, मोहन नगर, अर्थला, हिंडन रिवर और न्यू बस अड्डा हैं।

रिठाला- दिलशाद गार्डन कॉरिडोर या रेड लाइन का हिस्सा

यह सेक्शन 25.09 किलोमीटर लंबे रिठाला- दिलशाद गार्डन कॉरिडोर या रेड लाइन का हिस्सा है जिस पर वर्तमान में 21 स्टेशन हैं। इस खंड को खोले जाने के बाद रेड लाइन की लंबाई 34.72 किलोमीटर हो जाएगी। दयाल ने कहा, दिलशाद गार्डन से न्यू बस अड्डा सेक्शन पर मेट्रो ट्रेन छह मिनट 12 सेकेंड के अंतराल पर चलेंगी। रिठाला से न्यू बस अड्डा रेड कॉरिडोर पर छह कोच वाली 35 ट्रेनें चलेंगी। दिलशाद गार्डन से न्यू बस अड्डा की यात्रा में करीब 16 मिनट का वक्त लगेगा। डीएमआरसी ने कहा, सभी स्टेशन भवन पर कम से कम दो टीओएम (टिकट ऑफिस मशीन) काउंटर होंगे। दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन के विस्तार से गाजियाबाद के लोग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न हिस्से से जुड़ जाएंगे। इस सेक्शन की शुरुआत के साथ ही दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 336.6 किलोमीटर का हो जाएगा जबकि कुल स्टेशनों की संख्या 244 हो जाएगी। उत्तरप्रदेश में डीएमआरसी का नेटवर्क 52.85 किलोमीटर का हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

स्वच्छ हवा में यूपी का परचम, इंदौर को पीछे छोड लखनऊ देश में नंबर-1

आगरा, गाजियाबाद, कानपुर और प्रयागराज समेत 16 शहरों ने टॉप रैंकिंग में बनाई जगह वार्ड स्तर पर भी यूपी की उपलब्धि, लखनऊ का...

नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन जड़ों से जुड़ी रहे, हृदय में भारत हो : सीएम योगी

वेंकटचलम (नेल्लोर)। स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 25वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर...