back to top

प्रदोष व्रत आज, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। सनातन धर्म में प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। जब प्रदोष व्रत गुरुवार के दिन पड़ता है, तो इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से भक्तों को सुख-समृद्धि, सौभाग्य और मानसिक शांति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के आसपास शिव पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। यहां हम बात करने जा रहे हैं अक्टूबर के पहले प्रदोष व्रत के बारे में, जो 8 अक्टूबर को पड़ रहा है। यह गुरु प्रदोष व्रत कहलाएगा। क्योंकि प्रदोष व्रत गुरुवार के दिन पड़ रहा है।

गुरु प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व
शास्त्रों के अनुसार, गुरु प्रदोष व्रत रखने और प्रदोष काल में भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन करने से पापों से मुक्ति होने की मान्यता है। साथ ही भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है। गुरु प्रदोष को बृहस्पति प्रदोष भी कहा जाता है। मान्यता है कि गुरु प्रदोष के दिन शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करके ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप करने से मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है। विवाहित लोग दांपत्य सुख और परिवार की खुशहाली के लिए के लिए यह व्रत रखते हैं। साथ ही अविवाहित लोग अच्छे जीवनसाथी की कामना से यह व्रत रखते हैं।

प्रदोष व्रत पर इस तरह करें पूजा:
इस दिन सुबह जल्दी उठ जाएं और सभी नित्यकर्मों से निवृत्त हो स्नानादि कर लें। प्रदोष व्रत की पूजा सूर्यास्त से 45 मिनट पूर्व और सूर्यास्त के 45 मिनट बाद तक की जाती है। क्योंकि यही प्रदोष काल कहलाता है। स्नानादि कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें और उन्हें चंदन, पुष्प, अक्षत, धूप, दक्षिणा और नैवेद्य चढ़ाएं। पार्वती माता को लाल चुनरी और सुहाग का सामान अर्पित करें। शिव चालीसा और आरती का भी जाप करें। साथ ही मंत्रों का भी जाप करें।

RELATED ARTICLES

प्रेमानंद महाराज के नाम पर AI से फर्जी वीडियो बनाने का आरोप, ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से की सतर्क रहने की अपील

मथुरा/वृंदावन। प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज की छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर AI तकनीक के दुरुपयोग का मामला सामने आया है।...

बदरीनाथ धाम में आज आखिरी दर्शन का मौका, रात 9:37 बजे बंद होंगे कपाट… जानिए फिर कहां विराजेंगे बदरीविशाल

देहरादून: उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में आज साल के आखिरी दर्शन होंगे। रात 9 बजकर 37 मिनट पर मंदिर के कपाट शीतकाल...

आज का पंचांग 16 नवंबर 2026: छठ का पारण आज, जानें सूर्योदय और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली: आज सोमवार, 16 नवंबर को छठ महापर्व का आखिरी दिन है। सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद चार दिन तक...

यूपी के 5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर, 31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन; मिल सकती है 1.08 लाख तक सब्सिडी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री सूर्य...

कथा के विरोध पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं

गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा और सनातन धर्म के विरोध को लेकर टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के गोंडा...

मध्य प्रदेश में पिता की हैवानियत, 6 साल की बेटी की हत्या कर पत्नी को भी किया लहूलुहान

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

बेटी राशा और बेटे के साथ महाकाल के दरबार पहुंचीं रवीना टंडन, बोलीं- आज का दिन मेरे लिए बेहद सौभाग्यशाली

उज्जैन: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन मंगलवार को अपने दोनों बच्चों के साथ उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन...

ग्रीस में रोमांटिक छुट्टियां मना रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिखी शानदार केमिस्ट्री; जेह की तस्वीर भी छाई

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों ग्रीस में परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही...