back to top

प्रबुद्ध सम्मेलन में कार्यकर्ता से मारपीट पर विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने उठाए सवाल

प्रयागराज। भाजपा के प्रयागराज उत्तर से विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने प्रबुद्ध सम्मेलन में यूजीसी आरक्षण का मुद्दा उठाने वाले भाजपा कार्यकर्ता रोहित तिवारी उर्फ काका के साथ कथित मारपीट की घटना पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को आरोपी पार्षद के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी।

मंगलवार को विधायक बाजपेयी ने कहा कि रोहित तिवारी गंगापार के कोरांव क्षेत्र के रहने वाले भाजपा के संघर्षशील कार्यकर्ता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अल्लापुर के पार्षद विनय मिश्रा उर्फ शिंटू ने अपना नंबर बढ़ाने के लिए रोहित तिवारी के साथ मारपीट की और उन्हें सम्मेलन से बाहर कर दिया।

ब्राह्मण समाज की भावनाओं से जुड़ा था सवाल

हर्षवर्धन बाजपेयी ने सम्मेलन के नाम पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वास्तव में यह ब्राह्मण सम्मेलन था, पता नहीं इसका नाम प्रबुद्ध सम्मेलन क्यों रखा गया। उन्होंने कहा कि रोहित तिवारी ने यूजीसी आरक्षण को लेकर सवाल इसलिए उठाया, क्योंकि यह भावनात्मक मुद्दा है और लोगों को आशंका है कि इसका असर आने वाली पीढ़ी पर पड़ सकता है।विधायक ने कहा कि इस घटना से ब्राह्मण समाज आहत है। रोहित ने भाजपा को असमंजस में डालने के इरादे से सवाल नहीं पूछा था, बल्कि अपनी चिंता जाहिर की थी।

पार्षद के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

मामले में रोहित तिवारी ने बुधवार को दारागंज थाने में अल्लापुर के पार्षद विनय मिश्रा के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मंगलवार को परेड मैदान में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान रोहित तिवारी श्रोताओं के बीच से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से यूजीसी आरक्षण के मुद्दे पर बोलने का आग्रह करते दिखाई दे रहे हैं। इस पर मौर्य ने कहा कि वह इस विषय पर जरूर बोलेंगे।

हालांकि, इसी दौरान विनय मिश्रा रोहित तिवारी को पकड़कर धक्का देते हुए सम्मेलन से बाहर ले जाते दिखाई देते हैं। घटना के बाद अब भाजपा के भीतर भी इस मामले को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

RELATED ARTICLES

यूपी के 5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर, 31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन; मिल सकती है 1.08 लाख तक सब्सिडी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री सूर्य...

कथा के विरोध पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं

गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा और सनातन धर्म के विरोध को लेकर टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के गोंडा...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

मध्य प्रदेश में पिता की हैवानियत, 6 साल की बेटी की हत्या कर पत्नी को भी किया लहूलुहान

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

बेटी राशा और बेटे के साथ महाकाल के दरबार पहुंचीं रवीना टंडन, बोलीं- आज का दिन मेरे लिए बेहद सौभाग्यशाली

उज्जैन: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन मंगलवार को अपने दोनों बच्चों के साथ उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन...

ग्रीस में रोमांटिक छुट्टियां मना रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिखी शानदार केमिस्ट्री; जेह की तस्वीर भी छाई

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों ग्रीस में परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही...