मुंबई। पैन इंडिया स्टार प्रभास के बर्थडे के मौके पर फौजी फिल्म का फर्स्ट ग्लिम्प्स शेयर किया गया। इसमें सबसे ज्यादा शॉकिंग बात ये रही कि फिल्म में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का किरदार दिखाया गया। उनका किरदार जिस तरह से फौजी के ग्लिम्प्स में दिखाया गया है उससे नेताजी के परिवार को आपत्ति है और उन्होंने मेकर्स से मांग की है कि वे इस बात के लिए ना सिर्फ माफी मांगे बल्कि नेताजी के किरदार को जरा और रिस्पेक्टफुल तरीके से दिखाएं।
पहले ही इस बात की घोषणा कर दी गई थी कि प्रभास के जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म को लेकर उनका लुक शेयर किया जाएगा। लेकिन वीडियो बाहर आने के बाद से सभी का ध्यान नेताजी के किरदार की ओर भी जा रहा है जिसे हिटलर के किरदार से बातें करते हुए देखा जा रहा है. आइए जानते हैं कि नेताजी के परिवार को क्या आपत्ति है और उनकी मेकर्स से क्या मांगे हैं।
फौजी फिल्म की बात करें तो इसके ग्लिम्प्स में दिखाया गया है कि कैसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस का किरदार प्रभास के किरदार फौजी का इंट्रोडक्शन करा रहा है जिसमें वे तानाशाह हिटलर के सामने फौजी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। नेताजी के परिवार का ऐसा मानना है कि वीडियो में नेताजी के किरदार और औरे का इस्तेमाल एक फौजी को इंट्रोड्यूज कराने में किया गया है जबकी नेताजी खुद एक महान क्रांतिकारी थे। ऐसे में मेकर्स को माफी मांगनी चाहिए और नेताजी के किरदार को और रिस्पेक्टफुल तरीके से पेश करना चाहिए.
फिलहाल इसपर अभी मेकर्स की ओर से कोई भी रिस्पॉन्स नहीं आया है. फिल्म की बात करें तो इसका निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स कर रहे हैं। वहीं इसमें अनुपम खेर, जयाप्रदा और इमानवी अहम रोल प्ले कर रहे हैं। प्रभास की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो उनके पास मौजूदा समय में कई सारी फिल्में हैं। वे फौजी फिल्म में नजर आयेंगे जो 19 मार्च, 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा उनकी फिल्म कल्कि 2 भी इस फहरिश्त का हिस्सा है। ये फिल्म 2028 तक रिलीज की जा सकती है। इन दो फिल्मों के अलावा प्रभास की फिल्म सालार 2 भी सिनेमाघरों में 2028 तक जारी की जा सकती है।




