back to top

अपनी कार्यशैली के चलते चर्चा में रहे प्रभाकर चौधरी

 

13 साल की नौकरी में 21 बार हुआ ट्रांसफर

 मेरठ में रहा सबसे बड़ा एक साल का कार्यकाल

 तैनाती के दौरान सुर्खियों में रहे कई किस्से

राजा शेख

लखनऊ। बरेली से हटाये गये एसएसपी प्रभाकर चौधरी जितना अपना कामों को लेकर जनता के बीच लोकप्रिय हैं, उतना ही अपने ट्रांसफर को लेकर भी मशहूर हैं। वह 13 साल की नौकरी में बीते रविवार को 21वां ट्रांसफर हुआ। इस बार तो महज साढ़े चार महीने में ही उनको बरेली के एसएसपी पद से हटाकर 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के सेनानायक के पद पर भेज दिया गया। उनकी पूरी सर्विस के दौरान एक ही बार ऐसा हुआ कि जब उन्होंने मेरठ में अपनी तैनाती के एक साल का कार्यकाल पूरा कर पाये हैं, नहीं तो इनका कार्यकाल मात्र 6 से 7 महीने तक ही एक जिले में तैनात रह पाता है।
बता दें कि प्रभाकर चौधरी 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह मूलत: अंबेडकरनगर जिले के रहने वाले हैं। इनके पिता का नाम पारस नाथ चौधरी है। प्रभाकर चौधरी ने अपने पहले ही प्रयास में सिविल सर्विसेज का एग्जाम क्रैक कर लिया था, जिसमें इन्हें आईपीएस का पद मिला। संयोग से इन्हें अपना होम कैडर उत्तर प्रदेश भी मिल गया। प्रभाकर चौधरी देवरिया, बिजनौर, बलिया और कानपुर देहात में बतौर एसपी तैनात रह चुके हैं।

वाराणसी, मुरादाबाद, मेरठ और आगरा में बतौर एसएसपी भी जिम्मेदारी संभाल चुके है। जब बरेली के एसएसपी पद पर इसी साल मार्च महीने में इनका तबादला हुआ था तो इन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि यह उनका 19 वां जिला है, जिसमें तैनात हुई है। इससे पहले मेरठ के एसएसपी थे, जहां अपना एक साल का कार्यकाल पूरा किया था। बाकी जिलों में प्रभाकर चौधरी सिर्फ छह से सात महीने का ही कार्यकाल पूरा कर पाए हैं।

मेरठ में तैनाती के दौरान का यह हुआ था मशहूर वाक्या

दरअसल, प्रभाकर चौधरी के काम करने का अंदाज बेहद अनूठा है। वह अपनी ईमानदारी छवि, काम करने के तरीके और मातहतों के बीच अपनी लोकप्रियता को लेकर जाने जाते हैं। प्रभाकर चौधरी को जब 15 जून 2021 को मेरठ का एसएसपी बनाया गया था, तब जॉइनिंग से पहले वह 15 से 17 जून तक छुट्टी पर रहे। इस दौरान उन्होंने सिंघम स्टाइल में गुपचुप तरीके से पूरा मेरठ शहर घूमा और स्थिति का जायजा लिया।

जब स्टोनो से पूछा- आप कौन, जो सिम मांग रहे हो

हालांकि जब इन्होंने अपना आई कार्ड दिखाया तो गार्ड ने आनन-फानन में गेट खोला। जब तक बंगले पर तैनात लोग कुछ समझ पाते प्रभाकर चौधरी बंगले के अंदर आॅफिस में पहुंच गए। वह चुपचाप स्टेनो के पास पहुंचे और अपना सीयूजी सिम मांगा। स्टेनो ने पूछा कि, आप कौन हैं, जो सिम मांग रहे हैं। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि, मैं प्रभाकर चौधरी जिले का नया एसपी यह नाम सुनते ही आॅफिस में मौजूद पुलिसवालों में हड़कंप मच गया। सभी पुलिस कर्मियों ने एसपी को सलामी ठोंकी और फिर सोशल मीडिया व विभाग में चर्चा का विषय बन गया। ऐसे और कई किस्से हैं जो चर्चा में रहते हैं। हालांकि इस बार हुए ट्रांसफर के पीछे कांड़ियों पर किया गया लाठी चार्ज है जिसके लिए ततकाल हटाकर उन्हें 32 वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

अमेठी। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में शुकुल बाजार रोड क्रॉसिंग के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और...

ट्यूमर के ऑपरेशन की जगह काट दी जांघ, बीएचयू अस्पताल में सिस्टम की चूक ने ली बुजुर्ग की जान

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर से लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ रीढ़ की हड्डी के ट्यूमर का...

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...

मगन मिश्र के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

श्री राधा कृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। श्री गोपेश्वर नाथ महादेव मंदिर, गुलजार नगर ऐशबाग, लखनऊ में 13 से...

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...