back to top

पुलिस को बाबा सिद्दीकी की हत्या में पूर्व नियोजित साजिश का संदेह, दो हमलावर गिरफ्तार

मुंबई। अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या एक पूर्व नियोजित साजिश के तहत किये जाने का संदेह है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि अपराध शाखा ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है जिसमें सुपारी लेकर हत्या, कारोबारी प्रतिद्वंद्विता या एक बस्ती की पुनर्वास परियोजना को लेकर मिली धमकी के पहलू भी शामिल हैं। उसने बताया कि दो कथित हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह (23) और उत्तर प्रदेश निवासी धर्मराज राजेश कश्यप (19) के रूप में हुई है। उसने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के साथ-साथ शस्त्र अधिनियम और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में बांद्रा के खेर नगर इलाके में बाबा सिद्दीकी (66) के बेटे एवं विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे तीन लोगों ने उन्हें गोली मार दी थी। उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा कर नमूने एकत्र किए तथा पुलिस हमले के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने 9.9 एमएम पिस्तौल से चार से पांच गोलियां चलार्इं। पुलिस ने पिस्तौल जब्त कर ली है। मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं। अधिकारी ने बताया कि फरार तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए कुछ दलों को महाराष्ट्र से बाहर भी भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

मणिपुर में चार उग्रवादियों को तीन जिलों से गिरफ्तार किया

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उगाही गतिविधियों तथा विभिन्न प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के लिए भर्ती करने के आरोप में चार उग्रवादियों को तीन...

जिन्होंने राम को लूटा है उन्हें क्या सजा दी जाएगी’, कांग्रेस ने सरकार से तीन मांगें रखीं

अयोध्या। राम मंदिर में कथित आभूषण और नगदी चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला...

लगातार आग की घटनाओं से शहर में दहशत, लोकबंधु अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर में लगी आग

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लगातार आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15...

शामली में 50 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में मारा गया

मुजफ्फरनगर । यूपी के शामली जिले में पुलिस से हुई एक मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। पुलिस ने शुक्रवार...

टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग लगने से सात लोग झुलसे

कौशांबी। कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह एक एलपीजी टैंकर बेकाबू होकर डिवाइडर और फिर टोल बूथ...

PM मोदी ने मुहर्रम पर हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया और कहा कि...