स्मृति सभा में कवियों ने किया काव्य पाठ

गुरद्वारा केन्द्रीय सिंह सभा आलमबाग में हुआ आयोजन
लखनऊ। आज आजाद लेखक कवि सभा उत्तर प्रदेश की ओर से गुरद्वारा केन्द्रीय सिंह सभा आलमबाग लखनऊ के दीवान हाल में सिंह सभा लहर के प्रमुख प्रचारक, पत्रकार, पंजाबी साहित्य के पुरोधा पंथ रत्न ज्ञानी दित्त सिंह (1853-1901) की स्मृति में समारोह आयोजित किया गया। त्रिलोक सिंह बहल द्वारा स्वागत भाषण के पश्चात विद्वान वक्ताओं देवेन्द्र पाल सिंह बग्गा, ब्रिजिन्दर पाल सिंह, रवनीत कौर, गुरुद्वारा अध्यक्ष निर्मल सिंह ने ज्ञानी दित्त सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रतिष्ठित कवियों मनमोहन सिंह मोहनी और अजीत सिंह ने कविता पाठ किया। आजाद लेखक कवि सभा उत्तर प्रदेश द्वारा नगद धनराशि सहित प्रतिवर्ष दिया जाने वाला “ज्ञानी दित्त सिंह अवार्ड” वर्ष २०२३ में उल्लेखनीय साहित्यक कार्य हेतु प्रतिष्ठित कवि “सरदार मनमोहन सिंह मोहनी” को प्रदान किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सरबजीत सिंह बख्शीश ने किया। नरेन्द्र सिंह मोंगा के अध्यक्षीय भाषण के पश्चात कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Latest Articles